'पवित्र रिश्ता' जिंदगी का टर्निंग प्वॉइंट

उन्होंने इस मौके को अपनी जिंदगी का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया और कहा कि एकता कपूर के शो में 'अर्चना' का रोल मिलने के बाद उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई।

'लालबागचा राजा' में लोगों ने घेरा

उन्होंने याद करते हुए कहा, 'उसके बाद, मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया।' अंकिता ने उस जबरदस्त लोकप्रियता को भी याद किया जो 'पवित्र रिश्ता' को शुरू होने के कुछ ही समय बाद मिली थी। उन्हें एक घटना याद है, जब वह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक और आदमी के साथ मुंबई में 'लालबागचा राजा' का आशीर्वाद लेने के लिए टैक्सी से जा रही थीं।
हम टैक्सी में थे और जैसे ही हम वहां पहुंचे, लोगों की भीड़ ने हमें घेर लिया। हमारा शो इतना हिट था कि लोगों ने हमें चारों तरफ से घेर लिया और हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। हम आम लोग थे। हम बस कड़ी मेहनत कर रहे थे और हमें पता ही नहीं था कि बाहर क्या हो रहा है।

अंकिता लोखंडे


अर्चना का किरदार आज भी लोगों के दिलों में

अंकिता ने कहा कि दर्शकों ने इस शो और इसके किरदारों पर जो प्यार बरसाया, वह इतने सालों बाद भी उनके लिए बहुत खास है। उन्होंने आगे कहा, 'मेरा किरदार 'अर्चना' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। मैं उस समय बेहद खुश थी। लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया है और यकीन मानिए, मुझे आज भी 'पवित्र रिश्ता' पर उतना ही गर्व है जितना उस दिन था, क्योंकि उस शो ने मुझे सब कुछ दिया। सब कुछ।'

'पवित्र रिश्ता' के बारे में

'पवित्र रिश्ता' की बात करें तो, यह जून 2009 में शुरू हुआ और अपने दौर के सबसे लोकप्रिय हिंदी टीवी सीरियल्स में से एक बन गया। अंकिता ने अर्चना का किरदार निभाया, जो एक सीधी-सादी और परिवार को अहमियत देने वाली महिला थी, जबकि सुशांत सिंह राजपूत ने मानव का रोल किया, जो एक मेहनती मैकेनिक था। उनकी प्रेम कहानी और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस शो का मुख्य आकर्षण बन गई।

5 साल तक चला 'पवित्र रिश्ता'

यह शो 2009 से 2014 तक, यानी पांच साल तक चला और इसके कुल 1,424 एपिसोड प्रसारित हुए। अंकिता पूरे समय इस शो से जुड़ी रहीं, जबकि सुशांत ने 2011 तक मानव का किरदार निभाया। इसके बाद हितेन तेजवानी ने यह रोल संभाला।

अंकिता और सुशांत को हुआ प्यार

अर्चना और मानव की लोकप्रियता सिर्फ शो की काल्पनिक दुनिया तक ही सीमित नहीं थी। अंकिता और सुशांत का रिश्ता शो के बाहर भी चर्चा का विषय बन गया था, क्योंकि 'पवित्र रिश्ता' के दौरान ही दोनों कलाकारों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। वो लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए।