दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बना यह नया सीजन एक बार फिर शानदार कलाकारों की टोली के साथ लौट रहा है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं। पूरे ट्रेलर में आप पेट दबाकर हंसते रह जाएंगे।
भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल कंटेंट स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज देश की पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'पंचायत सीजन 5' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सत्ता की नई कुर्सी और ड्रामे के नए दौर के साथ पंचायत अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर लौट आई है। इस बार दर्शकों को भावनाओं, दिल छू लेने वाले पलों और ग्रामीण भारत की बेबाक और अनोखी झलक का भरपूर मेल देखने को मिलने वाला है।
'पंचायत सीजन 5' के डायरेक्टर और कास्ट
इस सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, वहीं इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसे द वायरल फीवर (TVF) ने बनाया है। 'पंचायत सीजन 5' में एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों की पूरी टोली नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैज़ल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं। इसका प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर होगा।
'पंचायत सीजन 5' ट्रेलर देखिए
'पंचायत सीजन 5' का ट्रेलर फुलेरा में शुरू हो रहे ड्रामे की एक मजेदार झलक दिखाता है, जहां अब कुर्सी किसी और के हाथ में आ गई है, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रधानजी (रघुबीर यादव) को गद्दी के बिना अपनी जिंदगी की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है, वहीं सचिवजी (जितेंद्र कुमार) अपनी दोस्ती, प्यार और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने में लगे हैं।
रिंकी और सचिव जी की खुली पोल
इसी बीच, रिंकी (सानविका) के साथ उनकी प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। जाने-पहचाने चेहरों, नई चुनौतियों और छोटे शहर के ढेर सारे ड्रामे के साथ फुलेरा एक बार फिर हंगामे के लिए तैयार है। क्या सचिवजी को आखिरकार अपना मनचाहा प्यार मिल पाएगा? और क्या नए प्रधानपति यह साबित कर पाएंगे कि वे फुलेरा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं?
'पंचायत 5' ट्रेलर देख लोगों ने क्या कहा!
ट्रेलर को देखकर लोगों और सीरीज के फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक फैन ने ट्रेलर के कमेंट में लिखा- जरूरी ये नहीं है कि ट्रेलर है, जरूरी ये है कि Panchayat का है। एक ने कहा- बनराकस ने सचिव जी और रिंकी को पकड़ लिया। एक ने कहा- ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि इस बार फुलेरा में विकास कम और बवाल ज्यादा होने वाला है। एक फैन ने लिखा- सुबह से वेट कर रहे थे, फाइनली अब दिन पूरा हुआ।
'पंचायत' के सारे सीजन कब-कब आए?
'पंचायत' के सारे सीजन्स की बात करें, तो पहला सीजन 2020 में आया था, इसका दूसरा सीजन साल 2022 में और तीसरा 2024 में आया था। चौथा सीजन 2025 में और अब पांचवा सीजन 2026 में आ रहा है।