1947 में पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़... नहीं 40 लाख

Updated on 02-09-2022 06:00 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की फिर उनके बयानों के चलते बेइज्जती हुई है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के वक्त पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़ थी और आज 22 करोड़ है। इमरान के इस झूठ को सुनकर लोगों को हंसी आ गई। सच्चाई यह है कि विभाजन के समय यानि 1947 में पाकिस्तान की आबादी 4 करोड़ थी, जिसमे 96 फीसदी मुस्लिम थे।

इमरान खान के इस बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हैं, 'लोगों को हम कैसे इंसाफ दे सकते हैं। आप यह सोचिए कि पाकिस्तान की आबादी चा... चालीस करोड़ थी। जब पाकिस्तान बना, तब इसकी आबादी 40 करोड़ थी। आज 22 करोड़ है।' इसी बीच मंच पर खड़ा एक शख्स उन्हें टोकता है कि चालीस लाख। इसके जवाब में इमरान कहते हैं कि नहीं-नहीं 40 करोड़।

इमरान के बयान का खूब उड़ रहा मजाक
पूर्व पीएम इमरान के बयान से यह तो साफ हो जाता है कि आजादी के समय पाकिस्तान की आबादी कितनी थी... यह उन्हें नहीं पता है। उलटा दूसरों को वह गलत जानकारी दे रहे हैं। इंटरनेट पर यूजर्स उनकी इस बात की खूब मजाक उड़ा रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की जनसंख्या की सही जानकारी नहीं होने पर लोग हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें तैयारी के बाद रैली को संबोधित करने की सलाह दी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.