छह बार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम चुका पाकिस्तान, नेपाल-श्रीलंका ने भी दी राहत

Updated on 02-07-2026 12:34 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है। आज यह 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया। पिछले महीने इसकी कीमत में 21 फीसदी गिरावट आई। इस बीच कई देशों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती करके अपने लोगों को महंगाई से राहत देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान ने लगातार छह बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की है। श्रीलंका और नेपाल ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की है।

नेपाल ने तेल की कीमतों में 17% तक की कटौती की है। उसने कच्चे तेल की कीमत में गिरावट को देखते हुए यह कदम उठाया है। देश में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की एकमात्र आयातक और डिस्ट्रीब्यूटर सरकारी कंपनी नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन (NOC) ने पेट्रोल की खुदरा कीमतों में 9.2%, डीजल में 13.3% और कुकिंग गैस में 4.6% की कटौती की है।

श्रीलंका ने भी दी राहत

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनओसी ने घरेलू सेक्टर के लिए जेट फ्यूल की कीमतों में 14.8% की कटौती की है। वहीं, राजधानी काठमांडू से चलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल की कीमत में 14.47%, पोखरा से चलने वाली उड़ानों के लिए 16.9% और सिद्धार्थनगर के भैरहवा से चलने वाली उड़ानों के लिए 17.04% की कटौती की गई है।

श्रीलंका ने भी ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार तेल की कीमतों में छह प्रतिशत तक की कटौती की। पूरी तरह आयात पर निर्भर इस देश की सरकारी कंपनी पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने डीजल की कीमत में 25 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 20 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। इस कटौती के बाद देश में डीजल की कीमत 382 रुपये और पेट्रोल की कीमत 414 रुपये प्रति लीटर रह गई है।

पाकिस्तान में रेट

इससे पहले पाकिस्तान ने 19 जून को लगातार छठी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की। पेट्रोल की कीमत में 74 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 67 रुपये की कमी की गई। इस कटौती के बाद देश में पेट्रोल की कीमत 373 रुपये प्रति लीटर से घटकर 299 रुपये रह गई जबकि डीजल की कीमत 378 रुपये प्रति लीटर से घटकर 311 रुपये रह गई।
भारतीय रुपये में देखें तो पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 102.21 रुपये और डीजल की कीमत 106.31 रुपये बैठती है। भारत का 1 रुपया पाकिस्तान के 2.93 रुपये के बराबर है। यानी पाकिस्तान और भारत में पेट्रोल की कीमत करीब बराबर है जबकि डीजल की कीमत पाकिस्तान में ज्यादा है। डीजल बनाना पेट्रोल से ज्यादा महंगा पड़ता है। इसके बावजूद भारत में डीजल की कीमत पेट्रोल से कम है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने मई में चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 7.35 रुपये और डीजल में प्रति लीटर 7.82 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये लीटर है। हालांकि देश की सबसे बड़ी प्राइवेट रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.