जम्मू-कश्मीर में चुनाव की आहट से पहले ही बिखरा विपक्ष

Updated on 25-08-2022 05:25 PM

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने की चर्चाएं हैं। इस बीच चुनाव की आहट से पहले ही नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विपक्षी एकता को करारा झटका दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ऐलान किया है कि वह चुनाव से पूर्व कोई गठबंधन नहीं करेगी और अकेले ही 90 सीटों पर चुनावी जंग में उतरेगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के इस फैसले से गुपकार गठबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद गुपकार अलायंस का ऐलान हुआ था और जम्मू-कश्मीर को स्वायत्ता वापस दिलाने के लिए संघर्ष का ऐलान किया गया था। बुधवार को उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के बाद पार्टी की ओर से इस बारे में बयान जारी किया गया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा, 'नेशनल कॉन्फ्रेंस की कमेटी के सदस्यों का कहना है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।' पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि मीटिंग में शामिल कई नेताओं ने गठबंधन के दलों की ओर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ जारी किए गए बयानों पर आपत्ति जताई। नेताओं का कहना था कि ऐसा कहना गलत है और गुपकार अलायंस समझौते का पालन करना चाहिए। पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ही जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों को पूरा कर सकती है। उमर अब्दुल्ला अब इस मामले पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला से बात करेंगे और उसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि कुपवाड़ा और कई अन्य जिलों में पीडीपी के नेताओं ने हमारी पार्टी पर हमले किए हैं। यह गलत तरीका है। उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को इस मसले से अवगत कराया गया है। हालांकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले को लेकर पीडीपी ने कहा कि अलग चुनाव लड़ने के फैसले से बड़ा लक्ष्य प्रभावित नहीं होगा। पीडीपी ने कहा कि गुपकार अलायंस का गठन बड़े मकसद के तहत किया गया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से इस पर कोई असर नहीं होगा। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.