जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Updated on 26-06-2026 02:37 PM

महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, प्रशिक्षक के रूप में क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान त्स्ज्त्प्, रायपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख अहतेसाम शरीफ एवं सहायक निदेशक एपिडेमियोलॉजी डॉ. किरण स्वप्निल अखाडे, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, संदिग्ध केसों की रिपोर्टिंग, मल्टी ड्रग थेरेपी एमडीटी का उचित उपयोग, रिएक्शन व अल्सर प्रबंधन, विकलांगता रोकथाम, संपर्क जांच एवं एसडीआर एंड पीआरपी प्रोटोकॉल पर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले से कुष्ठ को पूरी तरह समाप्त करना है। इस कार्यशाला से फील्ड स्टाफ की क्षमता बढ़ेगी और जीरो कुष्ठ का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त होगा।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह ने कार्यशाला में कुष्ठ के लक्षण, समय पर उपचार एवं सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे,  जिले के सभी विकासखंडों से आए चिकित्सा अधिकारियों व सेक्टर सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.