'ब्रह्मास्त्र' यूनिवर्स में अब जूनियर NTR की एंट्री

Updated on 27-08-2022 06:35 PM

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' यूनिवर्स में अब जूनियर NTR की भी एंट्री हो चुकी है। इस मेगा बजट फिल्म से अभी तक शाहरुख खान, नागार्जुन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन जैसे तमाम बड़े सितारों के नाम सामने आ चुके हैं और अब साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR का नाम भी इस फिल्म से जुड़ गया है जो कि हैदराबाद में आयोजित होने जा रहे फिल्म के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा होंगे। NTR इस फिल्म को साउथ में प्रमोट करने जा रहा हैं जहां राजामौली भी उनके साथ होंगे।

हैदराबाद में होगा सबसे बड़ा इवेंट
अयान मुखर्जी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'ब्रह्मास्त्र में NTR की एंट्री। इस फिल्म के सफर के जरिए, कुछ बहुत बड़ी पर्सनैलिटीज और अचीवर्स ने मुझे उनकी उदारता के जरिए मुझे निशब्द कर दिया है। ब्रह्मास्त्र के आकाश में ऐसे ही एस सितारे हैं जूनियर NTR... जो अब हैदराबाद के हमारे सबसे बड़े इवेंट में जगमगाने वाले हैं, जैसा कि उन्होंने हमेशा किया है।

'साउथ के साथ बॉलीवुड ने मिलाया हाथ?

रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म से एक फुल ऑफ ग्राफिक्स वीडियो शेयर किया है जिसमें जूनियर NTR की सिर्फ झलक मिलती है। उन्होंने लिखा- रणबीर, आलिया, नागा सर, हमारी टीम और जाहिर तौर पर राजामौली गारू एक साथ आ रहे हैं जिनके लिए मेरा प्यार, सम्मान और कृतज्ञता कभी खत्म नहीं होने की सीमा तक है।

9 सितंबर को रिलीज होने वाली है फिल्म
अयान मुखर्जी ने लिखा, 'बहुत एक्साइटेड हूं कि तारक ब्रह्मास्त्र को थोड़ा प्यार और ऊर्जा दे रहे हैं, और हमारी मदद कर रहे हैं हमारी फिल्म को तेलुगू यूनिवर्स तक पहुंचाने में।' बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड के अभी तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। मेकर्स फिल्म को पैन इंडिया और ओवरसीज भी रिलीज करने वाले हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.