बेबी मेसी और ग्रेट मेसी में भिड़ंत नहीं, ईरान-इजरायल युद्ध से रद्द हो गया महामुकाबला, जानें क्यों था खास

Updated on 16-03-2026 03:31 PM
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन और अर्जेंटीना का मैच 27 मार्च को कतर में होने वाला था। लेकन युद्ध के चलते इसे रद्द कर दिया गया।

2024 में स्पेन ने जीता था यूरो तो अर्जेंटीना ने जीता था कोपा अमेरिका

आपको बता दें कि स्पेन ने 2024 में यूरो कप जीता था जबकि अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका का खिताब जीता था। दोनों टीमों के बीच महामुकाबला दोहा में इसी महीने के अंत में होने वाला था। फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी और उभरते हुए सितारे लमीन यमाल पहली बार आमने-सामने होने वाले थे। लेकिन अमेरिका इजरायल और इरान के बीच हो रहे युद्ध के चलते कतर को मैच होस्ट करने के लिए उपयुक्त नहीं माना गया।
बता दें कि यमाल इस वक्त बार्सिलोना के स्टार हैं। दूसरी ओर मेसी हैं, जिन्होंने लगभग अपना पूरा करियर बार्सिलोना में खेलकर निकाल दिया। वहीं यमाल के बचपन का फोटो भी कुछ समय पहले सामने आया था, जिसमें मेसी उनको नहला रहे थे।यूएफा, कॉनमेबोल और लोकल ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने अल्टरनेटिव डेट्स और वेन्यू भी मैच कराने के लिए देखे थे। लेकिन किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाए। मेड्रिड और ब्यूनस आयर्स में भी फाइनलिस्सिमा कराने की बात हो रही थी। लेकिन, अंत में किसी भी तरह से कोई नतीजे पर नहीं पहुंच पाया और इस महामुकाबले को रद्द करना पड़ा।

यूएफा ने रिलीज की ऑफीशियल स्टेटमेंट

स्पेन और अर्जेंटीना का मैच कैंसिल होने के चलते यूएफा ने एक ऑफीशियल स्टेटमेंट भी जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मुकाबले को कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही बॉडी ने मैच कराने के लिए वैकल्पिक तारीखों पर भी विचार किया था।यूएफा और कतर की ऑर्गनाइजिंग ऑथोरिटीज के बीच काफी चर्चा के बाद, आज यह अनाउंसमेंट की जाती है कि क्षेत्र में मौजूदा राजनीतिक स्थिति की वजह से फाइनलिस्सिमा उम्मीदों के मुताबिक कतर में नहीं खेला जा सकता है।

कुछ इन विकल्पों के बारे में सोचा गया

पहले यह विकल्प निकाला गया था कि मैच को 27 मार्च को मैड्रिड के सैंटियागो बर्नब्यू में 50-50 सपोटर्स के साथ कराया जाए। लेकिन , अर्जेंटीना ने मना कर दिया। इसके बाद यह विकल्प निकला कि फाइनल मैच को मैड्रिड और ब्यूनस आयर्स में दो लेग में खेला जाए। लेकिन इसपर भी सहमति नहीं बनी। अर्जेंटीना मैड्रिड के अलावा यूरोप में किसी भी और न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने को तैयार था। वे 27 मार्च या 30 मार्च को खेलने को राजी थे। इसको भी रिजेक्ट कर दिया गया।

इसके बाद अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप के बाद मैच रखने के लिए कहा। लेकिन, उसके बाद स्पेन के पास एवेलेबल डेट्स मौजूद नहीं थीं। 31 मार्च को भी अर्जेंटीना ने मैच रखने की बात कही। लेकिन इसपर भी सहमति नहीं हो पाई और अंत में मुकाबले को कैंसिल करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.