मीरा रोड में सुरक्षा गार्डों पर हमले में नया मोड़, सीएम बोले- महाराष्ट्र में IS से प्रेरित हमला, संदिग्ध हिंदुओं पर अटैक करना चाहता था हमलावर

Updated on 28-04-2026 06:01 PM
मुंबई: मुंबई के उपनगर मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए एक हिंसक हमले के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लिया है। दरअसल हमला करने से पहले उसने गार्डों की धार्मिक पहचान पर सवाल उठाए थे। माना जा रहा है कि यह एक 'लोन वुल्फ' (अकेले किया गया) हमला हो सकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे स्व-कट्टरपंथ के एक संभावित मामले के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें आरोपी का कथित तौर पर जिहाद के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का इरादा था। उन्होंने यह भी कहा कि जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश शामिल थी।

महाराष्ट्र सीएम ने क्या कहा?
फडणवीस ने कहा कि यह स्व-कट्टरपंथ का मामला प्रतीत होता है। आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में रहता था और हाल ही में लौटा था। शुरुआती जांच से पता चला है कि वह कट्टरपंथी बन गया था और जिहाद के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करने की इच्छा रखता था। इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।
एटीएस और एनआईए कर रही जांच
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की जांच फिलहाल आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही हैं और राज्य सरकार इन एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है। जांच का दायरा केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन व्यक्तियों या नेटवर्क की भी जांच की जाएगी जो उसके कट्टरपंथी बनने के पीछे थे। किसी भी संभावित साजिश का पर्दाफाश करने के लिए पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी।

सीएम का क्यों आया बयान?
महाराष्ट्र सीएम का यह बयान सोमवार तड़के मुंबई के उपनगर मीरा रोड के नया नगर इलाके में हुए एक संदिग्ध लोन वुल्फ आतंकी हमले के बाद आया है, जहां एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जबर जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। उसने शुरू में रास्ता पूछने के बहाने ड्यूटी पर तैनात गार्डों से संपर्क किया था। बाद में वह वापस आया, उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा और कथित तौर पर उनमें से एक को इस्लामिक कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया।
एक की हालत नाजुक
चश्मदीदों के हवाले से बताया गया है कि जब गार्ड ऐसा नहीं कर पाया, तो उसने एक धारदार हथियार से दोनों लोगों पर हमला कर दिया। पीड़ितों राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मिश्रा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, जबकि सेन का इलाज चल रहा है।

आरोपी अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि घटना के 90 मिनट के भीतर ही अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। CCTV फुटेज की मदद से उसकी पहचान हो पाई थी। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने जांच अपने हाथ में ले ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.