राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ : 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

Updated on 09-09-2026 09:10 PM

महासमुंद। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन जिले में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण एवं देखभाल के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से दिए गए कार्यक्रमों एवं लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में आज केन्द्र सरकार द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण माह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण एवं उत्प्रेरण के संबंध में अपना दायित्व निभाने शपथ दिलाई गई। महासमुंद शहरी सेक्टर के संजय नगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में वेबकास्ट के माध्यम से हितग्राहियों को जोड़ा गया एवं थीम से संबंधित अध्ययन सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद जितेन्द्र ध्रुव, राहुल आवड़े, सेक्टर सुपरवाईजर शीला प्रधान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं हितग्राही मौजूद थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिक्वेंद्र जाटवर ने बताया कि पोषण माह के दौरान आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन सेवन, आंगनबाड़ी केंद्रों में ताजा गरम पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उत्प्रेरण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन के लिए पंचायतीराज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवा समूहों, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल कैडेट कोर सहित विभिन्न संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिले में संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले द्वारा इसमें सहभागिता की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.