नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत

Updated on 27-06-2026 02:46 PM

अम्बिकापुर।  कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ खेती की लागत भी कम हो रही है। जिले के ग्राम करजी निवासी किसान देवचरण भगत नैनो यूरिया के सफल उपयोग से लाभान्वित होने वाले किसानों में शामिल हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों से वे अपनी खेती में नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन, कम लागत और फसलों में कीट प्रकोप में कमी जैसे परिणाम प्राप्त हुए हैं।

सीमित भूमि में वैज्ञानिक खेती से लाभ

किसान देवचरण भगत ने बताया कि उनके पास लगभग दो एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे धान, गेहूं, टमाटर और बैंगन सहित विभिन्न फसलों की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमित भूमि होने के बावजूद नैनो यूरिया के उपयोग से उन्हें संतोषजनक पैदावार प्राप्त हुई है और खेती अधिक लाभकारी बनी है।

उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया का उपयोग करना भी काफी आसान है। 18 लीटर पानी की एक टंकी में तीन ढक्कन नैनो यूरिया मिलाकर फसलों पर छिड़काव किया जाता है, जिससे अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित मात्रा में उपयोग करने पर इसका प्रभाव बेहतर दिखाई देता है।

किसान देवचरण भगत के अनुसार नैनो यूरिया पारंपरिक दानेदार यूरिया की तुलना में अधिक सुविधाजनक है। इसकी मात्रा कम होने के कारण परिवहन और उपयोग में आसानी होती है तथा लागत भी कम आती है। उन्होंने बताया कि इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए वे अन्य किसानों को भी इसके उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

नैनो उर्वरक के उपयोग से अतिरिक्त खर्च में कमी

उन्होंने कहा कि दानेदार यूरिया के उपयोग से कई बार फसलें अत्यधिक मुलायम हो जाती हैं, जिससे कीटों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। जबकि नैनो यूरिया के उपयोग से फसलों में इस प्रकार की समस्या अपेक्षाकृत कम देखने को मिली है। इससे कीटनाशक दवाओं की आवश्यकता भी कम पड़ती है, जिससे अतिरिक्त खर्च में कमी आती है।

देवचरण भगत ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के अनुभव के आधार पर उन्हें नैनो यूरिया से अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह तकनीक छोटे और सीमांत किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है, क्योंकि इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा नैनो उर्वरकों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से नई कृषि तकनीकों से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय में भी बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.