मुरूमसिल्ली : एशिया का पहला सायफन डैम, बारिश में और भी बढ़ जाती ही खूबसूरती

Updated on 02-09-2026 05:22 PM

धमतरी, पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में कई ऐसे जगह हैं, जो आज पिकनिट स्पॉट के तौर पर मशहूर हैं। बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक यहां कई मशहूर जलप्रपात हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर अनायास की आकर्षित करते हैं। इसमें बस्तर का तीरथगढ़ और चित्रकोट जलप्रपात की ख्याति तो देश-विदेशों तक है। चित्रकोट जलप्रपात वैसे तो हर मौसम में दर्शनीय है, लेकिन बारिश के दिनों में इसे देखना अधिक रोमांचकारी अनुभव होता है।  

वहीं धमतरी जिले की बात करें तो यहां गंगरेल बांध, दुधावा जलाशय, मुरुमसिल्ली और सोंढूर जलाशय है। सभी जलाशयों की अपनी एक अलग ही विशेषता है। बारिश के समय यहां पर्यटकों की भरमार रहती है। इनमें भी मुरुमसिल्ली जलाशय की अपनी एक अलग ही विशेषता है।  मुरुमसिल्ली बांध सिलयारी नदी पर स्थित है। आपको बता दें कि सिलयारी नदी छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदी महानदी की एक सहायक नदी है।

ऑटोमेटिक सायफन सिस्टम

मुरुमसिल्ली एशिया का पहला ऐसा बाँध है जिसमें ऑटोमेटिक सायफन सिस्टम (Siphon System) का उपयोग किया गया है। यानी बाँध में पानी एक निश्चित स्तर तक पहुँचने पर इसके गेट अपने आप खुल जाते हैं और अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाता है।

100 साल बाद भी वैसा ही मजबूत

1914 से 1923 के बीच निर्मित यह बांध चारों तरफ घने पेड़ों से आच्छादित होने के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 100 साल की उम्र बीत जाने के बाद भी इस बांध की मजबूती में कोई फर्क नहीं आया है, और आज भी इनके सभी गेट चालू हालत में हैं। बारिश के मौसम में बांध लबालब होते ही ऑटोमेटिक सायफन गेट से पानी निकलना शुरू हो जाता है। 

ब्रिटिश शासनकाल के दौरान यहाँ एक महिला अंग्रेज़ इंजीनियर 'मैडम सिल्ली' थीं, जिनके नाम पर इस बाँध का नाम 'मैडम सिल्ली' (माडमसिल्ली) पड़ा, जिसे स्थानीय बोलचाल में मुरुमसिल्ली कहा जाता है।

मुरुमसिल्ली कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से

मुरुमसिल्ली बांध तक पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। राजधानी रायपुर से यह 95 किलोमीटर दूर सीधे सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

हवाई यात्रा से

यदि आप छत्तीसगढ़ के बाहर से आना चाहते हैं तो सबसे नजदीक एयरपोर्ट आपको माना (रायपुर) में स्थित एयरपोर्ट मिलेगा। यहां से आप प्राइवेट कार, टैक्सी लेकर मुरुमसिल्ली बांध जा सकते हैं।

ट्रेन मार्ग से

धमतरी से जिले से 25 किलो मीटर की दूरी पर स्थित मुरुमसिल्ली बांध तक पहुंचने के लिए आप रेलवे का भी सहारा ले सकते हैं। यहां राजधानी रायपुर तक के लिए रेल सेवा उपलब्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.