महाराजबंध तालाब के STP की सुस्त रफ्तार पर निगम सख्त

Updated on 22-06-2026 01:15 PM
रायपुर, रायपुर के महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य में देरी पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम अधिकारियों के निरीक्षण में कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई।

नगर निगम की ओर से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से महाराजबंध तालाब में बनाए जा रहे 3 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति अपेक्षा से काफी कम मिलने पर ठेकेदार कंपनी समृद्धि वाटर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई गई। साथ ही अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

10 जुलाई की मिली डेडलाइन

निरीक्षण के दौरान ठेकेदार ने दावा किया कि एसटीपी का निर्माण कार्य 10 जुलाई 2026 तक पूरा कर प्लांट चालू कर दिया जाएगा। इस पर निगम ने स्पष्ट कर दिया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें और समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा कराना सुनिश्चित करें।

तालाब संरक्षण के लिए अहम प्रोजेक्ट

महाराजबंध तालाब में बन रहा 3 एमएलडी क्षमता का एसटीपी शहर के सीवरेज जल के उपचार और तालाब के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके शुरू होने से तालाब में गंदे पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने और जल गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान जोन-5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, स्मार्ट सिटी के उप अभियंता योगेंद्र साहू और शुभम तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.