हथखोज में सांसद बघेल ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण

Updated on 07-09-2026 05:53 PM
भिलाई। हथखोज में नव जागृति दुर्गोत्सव समिति, श्रीराम सेवा समिति, हमर हरियर भुइंया समिति एवं अजय नव जागृति शीतला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी संस्कृति, परंपरा, पहचान और अस्मिता का प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना हमारी माटी और संस्कृति के प्रति सम्मान एवं गौरव को और मजबूत करेगी। इससे नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, तेजपाल, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सुकालू मढ़रिया, पार्षद राकेश बंछोर, पुनीत साहू, पंचू यादव, भिखु बंछोर, द्रोण वर्मा, अजय बंछोर, सुरजीत वर्मा, आशीष, रोशन, देवेंद्र साहू, शरद, राजा, नागेश यमन, प्रेम सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह रहा। उपस्थित नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.