क्रिकेट में सबसे ज्यादा खेला जा रहा सबसे छोड़ा फॉर्मेट

Updated on 19-08-2022 05:39 PM

टी-20 अब क्रिकेट में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला फॉर्मेट बन गया है। जबकि वनडे मैच कम हुए हैं। वहीं, टेस्ट में ज्यादा अंतर नहीं आया है। पिछले 3 साल में 908 मैच खेले गए हैं। इनमें से 641 उन टीमों ने खेले हैं। जो टॉप-10 रैंकिंग में नहीं हैं।

यह बातें सामने आई हैं भास्कर रिसर्च में। हमने वनडे वर्ल्ड कप के अगले तीन सालों के मैचों की संख्या का एनालिसिस किया। हमने पाया कि 2007 वर्ल्ड कप के बाद से टी-20 इंटरनेशनल की संख्या लगातार बढ़ी है। जबकि उसी साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से इस फॉर्मेट के मुकाबले कम हुए हैं। बता दें कि 2007 वर्ल्ड कप से ही टी-20 फॉर्मेट को लोकप्रियता मिली है।

आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि टी20 आने के बाद टीमें पहले की तुलना में 50-60 वनडे कम खेल रही हैं। आमतौर पर किसी भी वर्ल्ड कप के अगले तीन सालों में औसतन 322 वनडे मैच खेले जाते थे। लेकिन, 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अगले तीन सालों में सिर्फ 142 वनडे ही खेले गए।

2019 के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड ने इस दौरान सिर्फ 13 वनडे ही खेले। इस बीच टीम ने चार गुना ज्यादा टी20 मैच खेले। जबकि पिछले वर्ल्ड कप से अब तक 120 टेस्ट मुकाबले हो चुके हैं। जो पहले 134 होते थे।

वनडे क्रिकेट पर दो धड़ों में बंटे दिग्गज
हाल ही में स्टोक्स ने टी20 और टेस्ट को तरजीह देते हुए वनडे से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने इस फॉर्मेट को उबाऊ बताया। इंग्लैंड के मोइन अली ने कहा कि आने वाले दो सालों में या तो खिलाड़ी टेस्ट खेलना पसंद करेंगे या टी20. कोई भी वनडे नहीं खेलना चाहेगा। बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल का कहना था कि वनडे वर्ल्ड कप का महत्व किसी अन्य ट्रॉफी से ज्यादा है और वनडे कहीं नहीं जाने वाला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.