छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ा मानसून, 24 घंटे में 75 फीसदी प्रदेश कवर, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट

Updated on 24-06-2026 12:13 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के शेष हिस्सों में भी जल्द मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।

प्रदेशभर में अगले एक सप्ताह तक मौसम के बदले रहने के आसार हैं। राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कई जिलों में अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान डौंडी और नांगर में सर्वाधिक 5-5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं मैनपुर और धमतरी में 4-4 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा सरसीवा, कांकेर, कुकरेल, दरभा, नगरी, धानोरा, भटगांव, मगरलोड, जगदलपुर, राजनांदगांव, बड़े राजपुर और तोकापाल में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बस्तर, बिलाईगढ़, अमलीपदर, बेलरगांव, माकड़ी, गुरूर, पाटन, चारामा, गरियाबंद, छुरा, सरौना, कुरूद, भानुप्रतापपुर, फरसगांव और भाखरा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं रामानुजनगर, भोपालपट्टनम, डोंगरगढ़, कुटरू, अंबागढ़ चौकी, गिधौरी, तुंदरा, कोटा, अहिवारा, रायपुर शहर, धरमजयगढ़, भिलाई, केशकाल, गुंडरदेही, बोराई, अर्जुन्दा और बसना में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों में तेज बारिश, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यलो अलर्ट भी जारी

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही आगामी दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.