अवैध प्लाटिंग पर महापौर ने अफसरों को लगाई फटकार:रायपुर के बोरियाखुर्द में कार्रवाई नहीं होने पर कहा- नोटिस देकर तुरंत करें एक्शन

Updated on 20-05-2026 01:01 PM
रायपुर, रायपुर के बोरियाखुर्द और आसपास के इलाकों में लगातार मिल रही अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर महापौर मीनल चौबे सख्त नजर आईं। औचक निरीक्षण के दौरान महापौर नगर निगम जोन-10 कार्यालय पहुंचीं और मामले में कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों की क्लास लगा दी।

महापौर ने बैठक लेकर नगर निवेश विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और पूछा कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि अवैध प्लाटिंग और अवैध कब्जों से जुड़े सभी मामलों में नोटिस जारी कर अनिवार्य रूप से कार्रवाई की जाए।

महापौर मीनल चौबे ने जन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी और काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने कहा कि अगर कार्रवाई में ढिलाई मिली तो संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जोन-10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, पार्षद सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव और विनय पंकज निर्मलकर भी मौजूद रहे।

पिछले दिनों डेयरी पर हुई थी कार्रवाई

इससे पहले रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने सड्डू इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदन डेयरी फैक्ट्री की तरफ से सरकारी जमीन पर कब्जे को हटाने का अभियान चलाया गया था।

नगर निगम जोन-9 के वार्ड क्रमांक-8 में फैक्ट्री पर करीब 1.45 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। प्रशासन ने जेसीबी मशीन और श्रमिकों की मदद से अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री की अवैध बाउंड्रीवाल और शेड हटाए गए। वहीं सिक्योरिटी गार्ड के लिए बनाए गए अवैध ढांचे को भी तोड़ा गया।

यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई थी। मौके पर तहसीलदार राममूर्ति दीवान की मौजूदगी में पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन और नालों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान जोन-9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब और उप अभियंता आशुतोष पांडे समेत निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2026
रायपुर, रायपुर के बोरियाखुर्द और आसपास के इलाकों में लगातार मिल रही अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर महापौर मीनल चौबे सख्त नजर आईं। औचक निरीक्षण के दौरान महापौर नगर निगम जोन-10…
 20 May 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में चल रही पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस पीपी साहू ने प्रमोशन प्रक्रिया में अंतिम आदेश जारी करने पर रोक लगा…
 20 May 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे…
 20 May 2026
बिलासपुर, सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी ईंधन और संसाधनों की बचत के लिए अपनी कामकाज में बदलाव किए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश…
 20 May 2026
रायपुर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में केमिस्ट संगठन हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद हैं, जिनमें थोक और रिटेल दोनों दुकानें शामिल…
 20 May 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की राज्य शासन की मंशा के अनुरूप मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों…
 20 May 2026
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार कर रही हैं। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम पाउवारा की निवासी…
 20 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के होनहार युवा जल्द ही हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।यूथ फेस्टिवल 2026 के तहत राष्ट्रीय…
 20 May 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम गुरेदा में आयोजित शिविर आमजन के लिए…
Advt.