महापौर बाघमार ने वार्ड 57-58 का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Updated on 03-06-2026 05:12 PM
दुर्ग। महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे, पार्षद रेशमा सोनकर एवं पार्षद सरस निर्मलकर के साथ वार्ड 57-58 का निरीक्षण कर क्षेत्र की साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था, नाला-नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत वार्ड 57 में श्रीराम मैरिज पैलेस क्षेत्र से की गई। महापौर ने गलियों-मोहल्लों में नाला व नालियों की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल को देखते हुए जलभराव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए नालियों की सफाई तथा मरम्मत समय पर किए जाए।

निरीक्षण के दौरान जहां-जहां नाली निर्माण एवं नाला किनारे सफाई कार्य की आवश्यकता पाई गई, वहां तत्काल कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। नाला निर्माण से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए महापौर ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने कहा।

महापौर अलका बाघमार ने क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। नागरिकों द्वारा सड़क, नाली, सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात महापौर वार्ड क्रमांक 58 पहुंचीं, जहां उन्होंने नाला एवं नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में नाली निर्माण की आवश्यकता है, वहां प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र निर्माण कार्य कराया जाए। साथ ही वर्षा ऋतु के पूर्व सभी जल निकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क सीमा क्षेत्र के अंतर्गत नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दामादपारा, बजरंग नगर एवं उरला तालाब किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को चिन्हांकित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों एवं जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि निगम प्रशासन शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वार्डों में नियमित निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दिकी,भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, मोहित मरकाम, सिद्धार्थ साहू, प्रेरणा दुबे, सुरेश भारती सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.