ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
Updated on
21-04-2026 02:26 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,500 अंक के ऊपर पहुंच गया। 11.15 बजे सेंसेक्स 706.41 अंक यानी 0.90% तेजी के साथ 79,226.71 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 188.05 अंक यानी 0.77% तेजी के साथ 24,552.90 अंक पर पहुंच गया।
इस बीच सरकारी स्टील कंपनी सेल का शेयर 3 फीसदी तेजी के साथ 15 साल के हाई पर पहुंच गया। इस महीने इसमें 17 फीसदी तेजी आ चुकी है। यह बीएसई पर 177.70 रुपये तक पहुंचा जो जनवरी 2011 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। कंपनी का शेयर 13 दिसंबर 2007 को 292.50 रुपये पर पहुंचा था जो इसका ऑल-टाइम हाई था।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले। अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट आई है। रुपया 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 93.31 डॉलर पर खुला।
किन शेयरों में तेजी
निफ्टी के शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा तेजी आई। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.48 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.73 फीसदी की तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी आई है। निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी बैंक में भी तेजी रही। निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
क्यों आई उछाल?
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की मियाद खत्म होने से पहले बातचीत की आस जगी है। हालांकि ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ का कहना है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के पक्ष में नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने से पहले एग्रीमेंट नहीं हुआ तो बमों की बारिश होगी।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…