मनोज बाजपेयी की Governor और कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' पहले दिन बदहाल, 'मैं वापस आऊंगा' सबसे आगे

Updated on 13-06-2026 12:32 PM
बॉक्स ऑफिस पर इस फ्राइडे तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते 9 फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन हम तीन की बात करेंगे, जो बड़ी फिल्में बताई जा रही हैं। इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर'। तीनों फिल्मों में किसका हाल कैसा रहा और लोग किसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, सवाल ये बनता है। दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी स्टारर फिल्म को दर्शकों से तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई कम रही। तीनों फिल्मों में किसने बाजी मारी, आइए बताते हैं।

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, 'मैं वापस आऊंगा' ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 2302 शो से ₹1.15 करोड़ (नेट) की कमाई की, जिसमें ऑक्यूपेंसी 11% रही। फिल्म की कमाई इम्तियाज की पिछली रिलीज - कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की 'लव आज कल 2' (2020) - के मुकाबले काफी कम रही है। 'लव आज कल 2' ने रिलीज के समय खराब रिव्यू मिलने के बावजूद भारत में अपने ओपनिंग डे पर ₹12.40 करोड़ (नेट) कमाए थे। वीकेंड पास आ रहा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अच्छे रिव्यू और लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया का आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ता है या नहीं। जहां फिल्म की कुल कमाई 1.15 करोड़ रही, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 1.38 करोड़ है।

'मैं वापस आऊंगा' की कहानी और कास्ट

'मैं वापस आऊंगा' फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है और इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शर्वरी लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म एक 95 साल के बुजुर्ग की कहानी है, जिन्हें पाकिस्तान पहुंचने की बेताब कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है। बुजुर्ग की यादें आती-जाती रहती हैं और उनका पोता बंटवारे से पहले के समय की बिखरी हुई बातों को जोड़कर कहानी समझने की कोशिश करता है, जबकि बुजुर्ग अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में सुकून पाने के लिए संघर्ष करते हैं। यह फिल्म सरहदें खिंचने के लंबे समय बाद भी इंसानों पर पड़े असर को समझने की कोशिश करती है।


मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर'

इस साल बॉक्स-ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्करों में से एक के तौर पर, डायरेक्टर चिन्मय डी. मंडलेकर की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्टर मनोज बाजपेयी की लीड रोल वाली यह फिल्म भारत के 1991 के 'बैलेंस ऑफ पेमेंट्स' संकट के उथल-पुथल भरे दौर को दिखाती है, जब देश अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकटों में से एक के कगार पर खड़ा था।


'गवर्नर' की पहले दिन कमाई

नौ फिल्मों के एक साथ रिलीज होने के बावजूद, इस राजनीतिक थ्रिलर ने भारत में पहले दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन 1 करोड़ तक पहुंचने से चूक गई। देशभर में 1427 सिनेमाघरों में दिखाई गई यह फिल्म अब सिनेमाघरों में अपनी रफ्तार बनाए रखने के लिए वीकेंड पर निर्भर है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.8 करोड़ ही हो पाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
 27 October 2026
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
 27 October 2026
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
 27 October 2026
नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अकेले भारत में ही आधिकारिक तौर पर ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' की यह…
 27 October 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
 27 October 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
 27 October 2026
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
 27 October 2026
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
 27 October 2026
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…
Advt.