दरभा के जैगूर से गूंजा मन की बात प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने उमड़ा जनसैलाब

Updated on 27-07-2026 03:09 PM

बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा के जैगूर गांव में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ा और सभी ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश को तन्मयता के साथ सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जल संरक्षण कार्य को प्रमुखता के साथ सराहना की साथ ही युवाओं के नवाचार, वैज्ञानिक सोच और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर भी विशेष बल दिया।

बीजापुर के दरभा पंचायत के जैगूर गांव में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर मंत्री  कश्यप ने छह हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित कर उन्हें भूमि पर वैधानिक अधिकार प्रदान किए। उन्होंने नीट-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों को तिरंगा भेंट किया। साथ ही प्रधानमंत्री के आह्वान को साकार करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री  महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य  मैथियस कुजूर, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर  विश्वदीप, डीएफओ डॉ. जाधव सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमन कुमार झा, जिला पुलिस, वन विभाग तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.