छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मोर मईके' का शुभ मुहूर्त, शूटिंग हुई शुरू
Updated on
12-07-2026 05:54 PM
भिलाई। उज्जल फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मोर मईके' का शुभ मुहूर्त रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-1 स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुहूर्त पूजा के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई। फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं छॉलीवुड के प्रसिद्ध कैमरामैन दिनेश ठक्कर ने बताया कि फिल्म का पहला दृश्य छॉलीवुड के चर्चित अभिनेता प्रदीप शर्मा और अभिनेत्री उपासना वैष्णव के साथ फिल्माया गया। उन्होंने बताया कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्राकृतिक और मनोरम स्थलों पर की जाएगी।
मुहूर्त समारोह में छॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार और तकनीशियन मौजूद रहे। इनमें अभिनेता योगेश अग्रवाल, अमरदास लहरे, अभिनेता-निर्देशक राजेश नायक, शमशीर सिवानी, पुष्पेंद्र सिंह, जॉनी, वर्मा, आर्ट डायरेक्टर करीमुल्लाह खान, प्रोडक्शन मैनेजर चोवाराम साहू और कोरियोग्राफर दिलीप बैस सहित बड़ी संख्या में फिल्म जगत के लोग शामिल हुए।
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…