पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला

Updated on 21-04-2026 02:13 PM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर चुनाव के कुछ दिन पहले से ही प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह बैन आमतौर पर चुनाव से दो दिन पहले शुरू होता है। बंगाल के जिन इलाकों में 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं, वहां अब शराब की बिक्री पर रोक है।

'शराब की बिक्री में असामान्य रूप से तेजी'

चुनाव आयोग ने अपने एक बयान में कहा कि यह देखा गया है कि शराब की बिक्री में असामान्य रूप से तेजी आई है। इसके अलावा, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अप्रैल 2026 के दौरान WBSBCL डिपो से खुदरा विक्रेताओं द्वारा पैकेट वाली शराब उठाने में भी अचानक बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा कि इसके साथ ही निर्धारित मानदंडों के आधार पर पहचानी गई संवेदनशील दुकानों की संख्या में भी असामान्य वृद्धि हुई है।

बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर

चुनाव आयोग ने कहा कि वह शराब की निगरानी से जुड़ी गतिविधियों समेत कई स्रोतों से शराब बैन के अपने नतीजे पर पहुंचे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि अप्रैल में शराब की बिक्री पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले ज्यादा रही है। बता दें कि बंगाल चुनाव में सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।

'बंगाल में होगा स्वतंत्र चुनाव'

  • सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
  • आयोग ने कहा कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त निकायों के किसी भी कर्मचारी को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
  • वहीं, टीएमसी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया है
  • चुनाव की घोषणा के बाद से चुनाव आयोग ने राज्य में बड़े पैमाने पर नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों का फेरबदल भी किया है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.