लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड: फेस्टिव सीजन में शॉपिंग का खुमार, आपके पास हैं दो बैंकों के ये कार्ड्स?

Updated on 12-10-2026 01:05 PM
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही लोगों में शॉपिंग करने की दिलचस्पी भी बढ़ गई है। एक तरह से यह भी कहा जा सकता है कि कई लोगों में शॉपिंग का खुमार (नई चीजें खरीदने की उत्सुकता) दिख रहा है। नवरात्र के शुरू होते ही कई लोग कार, घर के सामान, मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैब समेत अन्य चीजों की खरीदारी करते हुए दिख रहे हैं। आने वाले समय में दशहरा, धनतेरस, दिवाली और नए साल पर भी काफी सारी खरीदारी देखने को मिल सकती है।

इस खास मौके पर कई बैंक ऐसे होते हैं, जो अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी पर छूट देते हैं। वहीं, ग्राहकों को भी कुछ ऐसे ही कार्ड्स की जरूरत होती है, जो सिर्फ खरीदारी पर बंपर ऑफर ही ना दे बल्कि क्रेडिट कार्ड को लेते समय उन्हें कोई जॉइनिंग फीस या सालाना शुल्क भी ना देना पड़े। इस बीच हम दो क्रेडिट कार्ड की बात कर रहे हैं, जो लाइफटाइम फ्री हैं। इसके साथ ही हम इनके फायदे को भी जानेंगे।

HSBC वीजा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड क्या है?

सबसे पहले हम बात HSBC वीजा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड की करेंगे। यह एक लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है, जिसे एचएसबीसी बैंक के द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड को लेने के लिए पात्र ग्राहकों को कोई जॉइनिंग फीस या सालाना फीस नहीं देनी होती है।

HSBC वीजा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या हैं?

HSBC वीजा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर बैंक आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने की सुविधा देता है। आपके ये रिवॉर्ड पॉइंट्स जितने अधिक होंगे आपको उतना ही फायदा होगा। फेस्टिव सीजन में आप अधिक से अधिक ये पॉइंट्स जुटा सकते हैं।
रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने की बात करें तो आप अपने इस कार्ड से हर 150 रुपये पर दो रिवॉर्ड पॉइंट्स पा सकते हैं। आप Travel with Points के माध्यम से होटल, फ्लाइट और कार रेंटल पर 6 गुना तक रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते हैं। वहीं, एचएसबीसी इंडिया मोबाइल बैंकिंग ऐप में अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को तुरंत एयर माइल्स और होटल लॉयल्टी पॉइंट्स में बदल सकते हैं। इस कार्ड के जरिए टैप एंड पे करने पर आपको वाहन में तेल भराते समय भी कैशबैक की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा आप वीजा सिग्नेचर की ओर से खास या स्पेशल मेंबरशिप और ऑफर्स का भी लाभ ले सकते हैं।

Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड क्या है?

Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड की बात करें तो यह एक को-ब्रैंडेड कार्ड है, जो ICICI Bank और अमेजन पे प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) के द्वारा वीजा की मदद से जारी किया गया है। यह कार्ड भी लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है। मतलब कि इसको लेने के लिए या यूज करने के लिए ग्राहक को किसी भी जॉइनिंग फीस या सालाना फीस को देने की जरूरत नहीं होती है।

Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या हैं?

Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के कई मुख्य या बड़े फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं-
  • कोई जॉइनिंग फीस नहीं। कोई सालाना फीस नहीं।
  • इस क्रेडिट कार्ड से कमाई पर कोई लिमिट नहीं है।
  • कमाई की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है।
  • रिडेम्पशन के लिए कोई मिनिमम अमाउंट नहीं है और कमाई को रिडीम करने पर कोई फीस नहीं लगती।
  • कार्ड का इस्तेमाल करके किए गए सभी इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर, ट्रांजैक्शन वैल्यू का 1.99% इंटरनेशनल फॉरेक्स मार्क-अप फीस और लागू टैक्स लगेगा।
  • भारत में सभी एलिजिबल फ्यूल आउटलेट पर 1% फ़्यूल सरचार्ज माफ है।
  • अगर आपके पास यह कार्ड है और आप अमेजन प्राइम के मेंबर हैं तो आपको और भी कई लाभ मिल सकते हैं। आप अमेजन से की गई खरीदारी पर 5 फीसदी रिवॉर्ड पॉइंट्स पा सकते हैं।
  • इस कार्ड पर कैशबैक की भी सुविधा है।

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड के बड़े फायदे

  1. क्रेडिट कार्ड क्या होता है?
    क्रेडिट कार्ड किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा दिया गया एक पेमेंट कार्ड होता है। खर्च के बाद इसके बिल को एक तय समय में चुकाना होता है।
  2. क्रेडिट कार्ड का बकाया कब तक चुका देना होता है?
    क्रेडिट कार्ड का बकाया ड्यू डेट को या उससे पहले तक चुका देना होता है।
  3. क्रेडिट स्कोर क्यों जरूरी होता है?
    क्रेडिट स्कोर लोन लेने के लिए जरूरी होता है।
  4. क्रेडिट कार्ड के नुकसान क्या हैं?
    क्रेडिट कार्ड के नुकसान में अधिक खर्च, समय पर पेमेंट नहीं चुकाने पर अधिक ब्याज, कर्ज की आशंका समेत अन्य शामिल हैं।
  5. क्रेडिट कार्ड से क्रेडिट स्कोर को कैसे नुकसान हो सकता है?
    अगर आप समय पर क्रेडिट कार्ड के बकाया का भुगतान नहीं करते हैं तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.