टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन को कभी डेट नहीं करना चाहतीं कृति सेनन

Updated on 01-09-2022 06:43 PM
करण जहर का शो कॉफी विद करण का इन दिनों 7वां सीजन चल रहा है। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब शो में हाल ही में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों ने करण जौहर के साथ खूब मस्ती की। बता दें कि कृति और टाइगर ने साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों इसके बाद खूब मेहनत करके आज इंडस्ट्री में एक अच्छे खासे मुकाम तक पहुंच गए हैं। तो शो के दौरान करण ने दोनों की प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की और जाहिर सी बात है कि करण स्टार्स से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में ना पूछें, ऐसा कैसे हो सकता है।

तो करण ने कृति के सामने कुछ एक्टर्स के नाम लिए और फिर पूछा कि इनमे से वह किसे डेट करना चाहेंगी और किसे नहीं। तो कृति ने कहा कि वह टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन को कभी डेट नहीं करेंगी।

क्यों नहीं करना चाहतीं इन एक्टर्स को डेट

टाइगर को लेकर कृति ने कहा, 'टाइगर बहुत फ्लिप मारते हैं। टाइगर इस बात को सुनकर हैरान हो जाते हैं जिसके बाद कृति तुरंत कहती हैं कि अरे क्योंकि टाइगर खूब एक्शन और फ्लिप्स मारते हैं इसलिए।'

इसके बाद कृति कहती हैं कि कार्तिक आर्यन को इसलिए वह डेट नहीं करेंगी क्योंकि वह उन्हें अच्छे से जानती हैं और क्योंकि वह उन्हें अच्छे से जानती हैं तो इसी वजह से वह उन्हें डेट नहीं करेंगी।

आदित्य रॉय कपूर को लेकर बोलीं

वहीं करण जौहर शो के दौरान यह भी बताते हैं कि उन्होंने अपनी पार्टी में कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर को साथ में क्लोज देखा था। करण कहते हैं कि कृति आप काफी समय से सिंगल हैं तो क्या कोई है? मतलब ऐसी अफवाह है...मेरी पार्टी में कृति और आदित्य साथ में अच्छे लग रहे थे। हमने कॉर्नर में कॉर्डिनेशन बनते देखा था मतलब चैटिंग करते हुए।

इस बारे में कृति कहती हैं, 'हम साथ में अच्छे लगते हैं, लेकिन आप मुझे जानते हैं। मैं कॉर्नर में नहीं लगी रहती है। लेकिन हां हम बात कर रहे थे। वह काफी मजेदार इंसान हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.