कोलकाता-योग दिवस के लिए रेड रोड 7 दिन तक बंद:हाईकोर्ट बोला- सरकार वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम करे

Updated on 19-06-2026 11:47 AM
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड रोड बंद है।

इसके खिलाफ ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि सड़क बंद होने से वकीलों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि रेड रोड बंद रहने तक लोगों के लिए वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम करें। साथ ही कार्यक्रम खत्म होने के बाद तुरंत ही सड़क खोला जाए। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रोड बंद करने का विरोध किया है।

सरकार बोली- लोगों को परेशानी नहीं होगी

याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा- पूरी सड़क बंद करने के बजाय उसका एक हिस्सा खुला रखा जा सकता था। इससे लोगों को लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ता।

राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया गया कि योग दिवस का कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इलाके में कई वैकल्पिक रास्ते मौजूद हैं। लोगों को परेशानी नहीं होगी।

कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।

कर्मचारियों की मौजूदगी पर भी विवाद

इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है। इसे लेकर राज्य कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति जताई है।

हालांकि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आदेश में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है। राज्य सरकार की ओर से भी कहा गया कि कर्मचारियों से केवल कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

हुगली में 500 नावों पर योग होगा

रेड रोड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में करीब 35 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा हुगली नदी में 500 से ज्यादा नावों पर भी योग प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इसके जरिए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश होगी। सुंदरबन बोट्स एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें राज्य परिवहन विभाग की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। आयोजन को यादगार बनाने के लिए नदी में नावों के जरिए योग मुद्राएं भी बनाई जा सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.