करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की हो गई कोर्ट मैरेज! अभिषेक ने खोली पोल, Aly Goni के वीडियो से मचा तहलका
Updated on
13-05-2026 06:58 PM
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश फिलहाल 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में अपनी शानदार जोड़ी से सबका दिल जीत रहे हैं। दोनों एक बार फिर गुपचुप शादी की अफवाहों के बीच सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक इन अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अली गोनी के यूट्यूब चैनल के एक व्लॉग ने इस ओर इशारा किया है। वीडियो में अभिषेक कुमार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है।
व्लॉग के क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। अली गोनी के व्लॉग का एक वीडियो, जिसमें कई सेलेब्रिटी 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में अभिषेक को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'भाई उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।'
शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
इस क्लिप ने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान खींचा है और फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या ये सच है। जहां कुछ लोग दोनों के आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनकी शादी की संभावना का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
फैंस अभी से ही हैं एक्साइटेड
वीडियो ऑनलाइन आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने करण और तेजस्वी प्रकाश को टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक बताया, वहीं कुछ ने कहा कि अगर ये अफवाहें सच निकलीं तो उन्हें बेहद खुशी होगी। कुछ फैंस ने यह भी कहा कि बिग बॉस में डेटिंग शुरू करने के बाद से ही वे दोनों की शादी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
करण-तेजस्वी की गुपचुप शादी
यह वायरल वीडियो इंडिया फोरम्स की उस रिपोर्ट के कुछ ही समय बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि करण और तेजस्वी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि X पर चल रही शादी की अफवाहें सच थीं।
शादी की प्लानिंग पर बोलीं तेजस्वी प्रकाश
इससे पहले, बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए कहा था, 'अभी तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला।' दोनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में खूब मजे करते हुए और प्यार जताते हुए नजर आते हैं।
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…