देशभक्ति के रंग में रंगेगा कांकेर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Updated on 11-08-2026 12:32 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 11 अगस्त मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 08 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कांकेर से होगा और यात्रा न्यू बस स्टैंड स्थित मिनी स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, ईको क्लब, पीटीआई शिक्षक, युवा एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि : 

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्बि देश के स्वाभिमान, स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर अनुशासित रूप से मार्च करेंगे। देशभक्ति गीतों, नारों और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण के बीच यात्रा आगे बढ़ेगी। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस राष्ट्रीय आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने की अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागी बनें और तिरंगे के सम्मान में एक साथ कदम बढ़ाएं। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने आज तिरंगा यात्रा के लिए नरहरदेव विद्यालय प्रांगण और मिनी स्टेडियम में किए जा रहे तैयारियों का अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ जायजा भी लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.