बलरामपुर में कन्हर नदी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात:छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन लगातार बरसेंगे बादल

Updated on 19-08-2026 12:51 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश और कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार पानी गिर रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 23°C दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से बारिश हो रही है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मूसलाधार बारिश के कारण कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ के चलते नदी का पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सीसी रोड तक पहुंच गया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका ने सतर्कता बढ़ा दी है।

आज भी कई जगह बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त यानि आज प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

अगले दो दिनों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

झारखंड में बना डिप्रेशन कमजोर होगा

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों पर बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह अगले 24 घंटे में झारखंड और बिहार से होते हुए आगे बढ़ेगा और कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल सकता है।

इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाके में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है।

रायपुर में बादल, बारिश के आसार

रायपुर शहर में 19 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28 डिग्री बिलासपुर में दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.