Jio दिवाली से महानगरों में 5जी की सेवा करेगा शुरू

Updated on 30-08-2022 05:10 PM
रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने  कंपनी की सालाना बैठक (AGM) में सबसे ज्‍यादा फोकस जियो 5जी नेटवर्क पर रखा. उन्‍होंने कहा, इस साल दिवाली पर देश के महानगरों समेत कई प्रमुख शहरों में 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.

मुकेश अंबानी ने कहा, दो महीने बाद आ रहे दीपावली के मौके पर दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्‍नई जैसे महानगरों के अलावा देश के कई प्रमुख शहरों में जियो 5जी सर्विस शुरू कर देगा. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से देश के अन्‍य शहरों में भी तेजी से विस्‍तार करेंगे और सिर्फ 18 महीने में यानी दिसंबर, 2023 तक जियो की 5जी सर्विस देश के सभी ताल्‍लुका और तहसील स्‍तर पर पहुंच जाएगी.

सबसे एडवांस और दुनिया का सबसे तेज 5जी नेटवर्क
मुकेश अंबानी ने कहा, जियो की ओर से पेश किया जाने वाला 5जी नेटवर्क नॉन स्‍टैंडअलोन 5जी नेटवर्क होगा, जो इसका सबसे लेटेस्‍ट वर्जन है और यह दुनिया का सबसे तेज नेटवर्क भी उपलब्‍ध कराएगा. यह न सिर्फ सबसे एडवांस 5जी नेटवर्क होगा, बल्कि सबसे बड़ा भी है. इसकी खास बात ये है कि पूरा नेटवर्क सिर्फ 5जी के बैंड से उपलब्‍ध कराया जाएगा, इसमें 4जी की कोई मदद नहीं ली जाएगी.

यूजर्स को मिलेगा तीन गुना लाभ
आरआईएल के सीएमडी ने बताया कि जियो का यह एडवांस्‍ड 5जी नेटवर्क अपने यूजर्स को कई ऐसे अनुभव कराएगा, जो अन्‍य मानकों से कहीं ऊपर होंगे. इसके जरिये बेहतर कवरेज, क्षमता, गुणवत्‍ता और किफायती नेटवर्क उपलब्‍ध कराया जाएगा. इस 5जी नेटवर्क के जरिये मशीन टू मशीन कंम्‍यूनिकेशंस काफी आसान हो जाएगा.

2 लाख करोड़ का निवेश
जियो पूरे देश में ट्रू 5जी नेटवर्क उपलब्‍ध कराने के लिए बड़े निवेश की योजना बना रही है. मुकेश अंबानी ने कहा, पैन इंडिया 5जी नेटवर्क के लिए जियो 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसका नेटवर्क क्‍वांटम सिक्‍योरिटी जैसे एडवांस फीचर से लैस होगा. इसके साथ ही जियो स्‍मार्ट सेंसर भी लांच करेगी, जो 5जी नेटवर्क के बूते इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स और चौथी औद्योगिक क्रांति जैसी मुहिम को और धार देंगी. इस नेटवर्क के जरिये देश के प्रत्‍येक व्‍यक्ति और संस्‍थान तक हम सस्‍ते डाटा की पहुंच सुनिश्चित करेंगे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.