जशपुर का खुड़िया रानी धाम बनेगा बड़ा टूरिस्ट स्पॉट : कलेक्टर ने विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Updated on 19-06-2026 11:30 AM

जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक रूपरेखा बनाने कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को खुड़िया रानी सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत चर्चा की।  

कलेक्टर ने इस क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत चीजों और यहां पर विकसित किए जा सकने वाले आवश्यकताओं के बारे में पूछा। कलेक्टर व्यास ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक मूलभूत संरचनाओं तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खुड़िया रानी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करते हुए सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके। इस दौरान वहां जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, सरपंच मानमती बाई, खुड़िया रानी सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, जनप्रतिनिधि जयशंकर यादव सहित अन्य जनप्रीनिधिगण और गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था, सड़क किनारे वृक्षारोपण, आकर्षक स्वागत द्वार निर्माण, मार्केट शेड, पार्किंग सुविधा, पर्याप्त शौचालय निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही सरहा पानी नाला एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया गया। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सतत एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए यूजर चार्ज भी लिया जाए, जिससे क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक बना रहे। उल्लेखनीय है कि खुड़िया रानी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु पूर्व में 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस राशि से मार्केट शेड, चबूतरा तथा सीसी अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा।

कलेक्टर ने खुड़िया रानी मंदिर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद : 

जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह और कलेक्टर रोहित व्यास ने लगभग 450 सीढ़ियां उतरकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा की कुलदेवी खुड़िया रानी मंदिर जाकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने लगभग 100 मीटर लंबी एक गहरी और अंधेरी पहाड़ी गुफा में चलकर माता के दर्शन किए। गुफा के भीतर वर्षभर बहने वाली प्राकृतिक जलधारा इसकी विशेष पहचान है। मंदिर परिसर एवं आसपास का मनोरम प्राकृतिक वातावरण, हरे-भरे पहाड़ और प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.