'आत्मसम्मान की बात है, घर लौट आएं', श्रीधर वेम्बू की अमेरिका में बसे भारतीयों से भावुक अपील

Updated on 23-05-2026 02:31 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा ग्रीन कार्ड जारी करने के नियमों में किए गए एक बड़े और सख्त बदलाव के बाद भारतीय टेक जगत में हलचल मच गई है। इस नीतिगत बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए टेक कंपनी जोहो (Zoho) के फाउंडर और आईआईटीयन (IIT-ian) श्रीधर वेम्बू ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों से एक बार फिर भावुक अपील की है।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपने भविष्य पर पुनर्विचार करने और भारत की विकास यात्रा में योगदान देने के लिए स्वदेश लौटने का आग्रह किया है। यह पूरी बहस अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) और यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) द्वारा जारी किए गए एक नए पॉलिसी मेमो के बाद शुरू हुई। वेम्बू ने पिछले महीने भी अमेरिका में बसे भारतीयों से वापस लौटने की अपील की थी।

क्या है ट्रंप प्रशासन का नया नियम

  • नए नियमों के मुताबिक, जो विदेशी नागरिक फिलहाल अस्थायी वीजा (जैसे H-1B) पर अमेरिका में हैं और ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) पाना चाहते हैं, उन्हें अब आवेदन करने के लिए अनिवार्य रूप से अपने गृह देश वापस लौटना होगा।
  • पहले से चली आ रही एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस की प्रक्रिया जो प्रवासियों को अमेरिका में रहते हुए ही ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने की अनुमति देती थी, उसे अब एक गारंटीकृत अधिकार के बजाय एक विवेकाधीन प्रक्रिया (Discretionary Process) बना दिया गया है।

असाधारण मामलों में ही राहत

अमेरिकी एजेंसी ने साफ किया है कि अधिकारी अब हर आवेदन की व्यक्तिगत स्तर पर जांच करेंगे और इसे एक असाधारण राहत के रूप में देखा जाएगा। दुर्लभ परिस्थितियों को छोड़कर, आवेदकों को भारत या अपने देश वापस जाकर ही औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

'दुरुपयोग का युग अब समाप्त हो गया'

अमेरिकी एजेंसी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'हमारे देश की अप्रवासन प्रणाली के दुरुपयोग का युग अब समाप्त हो गया है। कोई भी विदेशी जो अस्थायी रूप से अमेरिका में है और ग्रीन कार्ड चाहता है, उसे आवेदन करने के लिए अपने देश वापस जाना होगा। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि हमारी आव्रजन प्रणाली उसी तरह काम करे जिसके लिए इसे डिजाइन किया गया था, न कि कमियों का फायदा उठाने के लिए।'

श्रीधर वेम्बू का पलटवार

इस सख्त घोषणा के तुरंत बाद श्रीधर वेम्बू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिकी सरकार के इस रुख पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमेरिका में काम कर रहे भारतीय प्रोफेशनल्स, विशेषकर टेक और रिसर्च सेक्टर के लोगों को संबोधित करते हुए लिखा, 'वीजा पर अमेरिका में रह रहे भारतीयों से मेरी एक बार फिर अपील है। कृपया अपने घर (भारत) लौट आएं।'वेम्बू ने जोर देकर कहा कि भारत लौटने के फैसले को केवल वित्तीय नुकसान या पेशेवर असुविधा के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि भले ही शुरुआत में यह निर्णय कठिन लगे, लेकिन आपका आत्मसम्मान ही आपका रास्ता तय करना चाहिए। वेम्बू ने राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए कहा, 'आइए मिलकर भारत को गौरवान्वित करें'। उनका मानना है कि प्रतिभाओं को विदेशों में सेवा देने के बजाय भारत के भीतर ही नए अवसर और ताकत खड़ी करनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.