ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई क्या घायल हैं? ईरानी TV ने ऐसा क्या कहा, जिससे अटकलें हुईं तेज

Updated on 11-03-2026 01:37 PM
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि, यह कहा गया है कि नए सु्प्रीम लीडर के तौर पर वे अपनी ड्यूटी करने और देश के मामलों को मैनेज करने में सक्षम है। खामेनेई के घायल होने के बारे में पहली बार अटकलें तब सामने आईं, जब ईरान के सरकारी टीवी ने उन्हें 'रमजान का जांबाज' कहकर संबोधित किया।

क्या है रमजान का जांबाज?

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध को ईरान की सरकार ने 'रमजान की जंग' कहा है, क्योंकि यह पवित्र रमजान के महीने में हो रही है। 9 मार्च को जब ईरान का सरकारी टीवी मोजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनने की प्रक्रिया की रिपोर्ट कर रहा था, उस दौरान उन्हें रमजान का जांबाज कहकर संबोधित किया। जांबाज का मतलब वैसे तो बहादुर या अपनी जान की बाजी लगाने वाला होता है, लेकिन ईरानी शासन इस शब्द का इस्तेमाल युद्ध में घायल हुए सैनिकों के लिए करता है।
हालांकि, ईरानी टीवी ने उनकी चोट के हालात या उसकी गंभीरता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसमें यह भी नहीं बताया गया कि वे कब घायल हुए थे या इससे उनकी रोजमर्रा का जिंदगी पर क्या असर पड़ा। हालांकि, मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने की गंभीर वजहें हैं।

मोजतबा खामेनेई पर उठते सवाल

  • अभी तक नए सुप्रीम लीडर की कोई फोटो या वीडियो अभी तक नहीं रिलीज हुई है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
  • आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक तौर पर न दिखना इस बात पर सवाल उठाता है कि असर में ईरान की सरकार को कौन चला रहा है।
  • ईरान के विरोधियों का दावा है कि सरकार के अंदर कोई दूसरा वरिष्ठ व्यक्ति असली अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है, जबकि मोजतबा के रिप्रेजेंटेटिव लीडर के तौर पर काम करते हैं।

मोजतबा खामेनेई कौन हैं ?

मोजतबा चार दशकों से ज्यादा समय से ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अली खामेनेई के बेटे हैं। उन्हें ईरान की राजनीति में पर्दे के पीछे सबसे असरदार लोगों में गिना जाता रहा है। हालांकि, वह सीधे किसी पद के लिए जिम्मेदार नहीं थे, लेकिन एक्सपर्ट का कहा है कि ईरान के राजनीतिक और सिक्योरिटी सिस्टम में उनका काफी असर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.