लिक्विड फंड्स में निवेश 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, सुरक्षित विकल्पों की तरफ क्यों भाग रहे हैं निवेशक?
Updated on
19-05-2026 12:23 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में जारी अस्थिरता और वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी का असर है कि अप्रैल 2026 में लिक्विड फंड्स (कम समय के लिए पैसा रखने वाले म्यूचुअल फंड) में निवेश 7 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। AMFI के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में लिक्विड फंड्स में शुद्ध निवेश 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1.19 लाख करोड़ था। सालाना आधार पर इसमें 46,448 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो पिछले कम से कम 7 वर्षों में सबसे ज्यादा है।
बढ़ी नकदी का असर
विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके पीछे बैंकिंग सिस्टम में बढ़ी नकदी बड़ी वजह रही। अप्रैल के दौरान बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी 2 लाख करोड़ से 5.5 लाख करोड़ के बीच रही जबकि पिछले साल यह 1 लाख करोड़ से 2 लाख करोड़ थी। RBI के कदमों से बाजार में पर्याप्त नकदी बनी रही, जिससे बैंकों और कंपनियों ने अतिरिक्त पैसा लिक्विड फंड्स में लगाया।
बेहतर रिटर्न
ET की रिपोर्ट के अनुसार, कम अवधि की ब्याज दरों ने भी निवेशकों को आकर्षित किया। CD यानी Certificates of Deposit की दरें 6.5% से 7.5% के बीच रहीं। अप्रैल में लिक्विड फंड्स ने लगभग 5.5-6% का रिटर्न दिया, जबकि ओवरनाइट रेट लगभग 5% थे, जिससे 50-100 बेसिस पॉइंट्स का यील्ड एडवांटेज मिला। विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और शेयर बाजार की अस्थिरता के कारण निवेशक फिलहाल जोखिम कम रखना चाहते हैं।
क्या होता है लिक्विड फंड?
लिक्विड फंड्स डेट म्यूचुअल फंड्स होते हैं। ये आपका पैसा ट्रेजरी बिल्स, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और कॉल मनी जैसे बहुत शॉर्ट टर्म वाले मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं। ये फंड्स 91 दिनों के मैच्योरिटी पीरियड वाले इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकते हैं। लिक्विड फंड्स का इस्तेमाल निवेशक आमतौर पर एक से तीन महीने की अवधि के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपके बच्चे की स्कूल फीस का इंस्टॉलमेंट दो महीने बाद हो या आप दो महीने बाद हॉलिडे पर जाने वाले हों, तो उसके लिए तय पैसा आप लिक्विड फंड में निवेश कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…