इंस्पायर अवार्ड: जापान से वैज्ञानिक भ्रमण कर लौटीं धमतरी की दो होनहार बेटियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

Updated on 14-07-2026 11:55 AM

धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो होनहार छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। ’’इंस्पायर अवार्ड मानक’’ योजना के तहत जापान के वैज्ञानिक भ्रमण से वापस लौटने पर आज जिला कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने दोनों छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में सुनैना साहू  और समीक्षा साहू शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर वैश्विक पटल पर पहचान बनाई है।

इस गौरवशाली उपलब्धि की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो इस वर्ष ’’इंस्पायर मानक स्कीम’’ सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम ऑफ जापान के लिए देशभर से कुल 56 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से कुल पांच छात्राओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिला, जिसमें सबसे खास बात यह रही कि धमतरी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल कोसमर्रा से ही दो छात्राओं ने इस सूची में अपनी जगह बनाई। छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता में उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की बेहद अहम भूमिका रही है। कुमारी समीक्षा साहू ने शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की शिक्षिका कविता सिन्हा के कुशल निर्देशन में यह मुकाम हासिल किया, वहीं कुमारी सुनैना ने शासकीय माध्यमिक शाला देवरी के शिक्षक लक्ष्मीकांत साहू के मार्गदर्शन में जिला, राज्य और नेशनल स्तर की बाधाओं को पार करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन पक्का किया था।

अपने इस शैक्षणिक और वैज्ञानिक भ्रमण के दौरान दोनों बेटियों ने जापान की अत्याधुनिक तकनीक, सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध संस्कृति को बेहद करीब से महसूस किया। छात्राओं ने टोक्यो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, जापान की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी ’’स्पेस डोम जैक्सा’’, दुनिया के सबसे बड़े टीवी टावर, मैकाई हाई स्कूल और ऐतिहासिक आसाकुसा टेम्पल जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कर वहां का गहन वैज्ञानिक व सामाजिक अध्ययन किया।

जापान से सकुशल वापस लौटने पर इन छात्राओं का जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भ्रमण के दौरान सहयोगी रहे स्कॉट शिक्षक अनिल साहू एवं प्रीति शांडिल्य के योगदान की भी विभाग द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई। कलेक्टर कक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, डीपीओ खेमेंन्द्र साहू, सहायक संचालक देवेश सूर्यवंशी, यदुनंदन वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य डोमन लाल साहू, शाला समिति के अध्यक्ष खोमेश्वर राव वाकडे और निखिल साहू सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.