'चीन को रोकने के लिए भारत का साथ जरूरी', ट्रंप प्रशासन का बड़ा बयान, रूसी तेल और पाकिस्तान पर कही ये बात

Updated on 12-02-2026 12:57 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने चीन का मुकाबला करने के लिए दक्षिण एशिया में भारत को एक जरूरी सहयोगी बताया है। सहायक विदेश मंत्री पॉल कपूर ने बुधवार को हाउस की विदेश मामलों की कमेटी की दक्षिण और मध्य एशिया पर सब-कमेटी से यह कहा है। जब उनसे भारत को लेकर पूछा गया कि वह चीन की बढ़ती आक्रामकता का मुकाबला करने में अमेरिका की कैसे मदद करेगा। इस पर कपूर ने कहा कि एक ऐसा भारत जो आजादी से विकास कर सके, अपने दम पर खड़ा हो सके, वह अमेरिका के रणनीतिक हितों के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत भारत इंडो-पैसिफिक में चीन की एक बड़ी ताकत बनने की क्षमता को कम करता है।

रूसी तेल पर भी दिया बयान

चीन के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल पर अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का आर्थिक विकास और स्वतंत्र मिलिट्री डेवलपमेंट चीन का अपना असर बढ़ाने की काबिलियत को रोकता है। उन्होंने बताया कि भारत रूस से तेल खरीदना कम कर रहा है और अलग-अलग तरह का तेल खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के अमेरिकी तेल खरीदने की अच्छी संभावना है।]

पाकिस्तान को बताया जरूरी पार्टनर

ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को भी अमेरिका का एक जरूरी पार्टनर बताया है। कपूर ने हाउस कमेटी के सामने क्षेत्रीय एंगेजमेंट में पाकिस्तान की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सब-कमेटी को बताया कि अहम पाकिस्तान के साथ मिलकर उसके जरूरी मिनरल रिसोर्स की क्षमता को समझने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऊर्जा और कृषि में पाकिस्तान के साथ व्यापार बढ़ रहा है। कपूर ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा, हमारा काउंटर टेररिज्म सहयोग पाकिस्तान को अंदरूनी सुरक्षा खतरों से लड़ने में मदद करता है।इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने कपूर की पिछले किताब में पाकिस्तान में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जांच का भी जिक्र किया। इसके साथ ही पूछा कि क्या दक्षिण और मध्य एशिया में मौजूद चरमपंथी अमेरिका में शरिया ला रहे थे। इस पर कपूर ने जवाब दिया कि संगठित रूप से ऐसे समूहों के अमेरिका में काम करने की जानकारी नहीं थी। लेकिन चेतावनी दी कि अलग-अलग सदस्य कहीं भी मौजूद हो सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान युद्ध में ट्रंप की भूमिका की निंदा

इस दौरान कमेटी की डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य सिडनी कैमलेजर -डोव ने भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव का मुद्दा उठाया और इसमें राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका को लेकर निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना से अमेरिकी डिप्लोमेसी की जरूरी भूमिका को और मजबूत होना चाहिए, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप की सीजफायर का क्रेडिट लेने की जिद और कश्मीर विवाद में मध्यस्थता की पेशकश ने इस पर पानी फेर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
Advt.