अफगानिस्तान में नहीं है भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर

Updated on 15-09-2022 06:11 PM

भारत में कई बम धमाकों का मास्टरमाइंड और मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान लगातार झूठ बोलता रहा है। उसके झूठ की पोल तालिबान ने भी खोल दी है। तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस बात से साफ इनकार किया है कि जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मौलाना मसूद अजहर अफगानिस्तान में है। मुजाहिद ने टोलो न्यूज से कहा है कि मसूद वास्तव में पाकिस्तान में ही है। पाकिस्तान ने हाल ही में मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए अफगानिस्तान को एक पत्र लिखा था। पाकिस्तान का कहना है कि शायद वह अफगानिस्तान के नंगरहार और कनहर इलाकों में छिपा हुआ है।

पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, "जैश-ए-मोहम्मद का सरगना अफगानिस्तान में नहीं है। यह एक ऐसा संगठन है जो पाकिस्तान में ही हो सकता है। वैसे भी इसके बारे में हमें कोई पत्र नहीं मिला है। हमने इसके बारे में समाचारों के जरिए ही सुना है। हमारी प्रतिक्रिया यह है कि यह सच नहीं है कि मसूद अफगानिस्तान में है।"

तालिबान के नेतृत्व वाले विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के आरोप काबुल और इस्लामाबाद के बीच संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं। तालिबान के एक प्रवक्ता अब्दुल कहार बल्खी ने कहा, "हम सभी पक्षों से बिना किसी सबूत और दस्तावेज के ऐसे आरोपों से दूर रहने का आह्वान करते हैं। इस तरह के मीडिया के आरोप द्विपक्षीय संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।"

अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र की लिस्ट में शामिल कुछ आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके बाद इस्लामाबाद ने यह हथकंडा अपनाया है, जिसे तालिबान ने भी बेनकाब कर दिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में है।

लश्कर ए तैयबा (एलईटी) के ऑपरेशनल कमांडर साजिद मीर को पाकिस्तान अब तक मृत घोषित करता रहा है। हालांकि, उसने हाल ही में एफएटीएफ के लगातार दबाव के बाद उसके खिलाफ कार्रवाी की है।

पाकिस्तान का कहना है कि अजहर मसूद पाकिस्तान में मौजूद नहीं है। उसके अफगानिस्तान में होने की संभावना है। पाकिस्तान के इस दावे के विपरीत वह पाकिस्तानी सोशल मीडिया नेटवर्क पर लेख जारी करता रहता है। वह स्थानीय लोगों को जिहाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते रहता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.