G-20 में भारत की दोटूक, WTO के नियमों से ही चलेगा व्यापार, अमेरिका ने उठाया था मुद्दा

Updated on 03-10-2026 01:45 PM
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में G-20 के वाणिज्य एवं व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन में यह आरोप खारिज किया कि भारत में कुछ सेक्टरों में जरूरत से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है, जिससे किसी दूसरे देश के उद्योगों के हितों को नुकसान पहुंच सकता हो। गोयल ने कहा कि भारत अपने आप में विशाल देश है और अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ यह वैश्विक स्तर पर आवश्यकताओं की पूर्ति में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि उत्पादन और सप्लाई चेन का दायरा बढ़ाना एक वाजिब मकसद है, लेकिन इसकी आड़ लेकर WTO के नियमों से बाहर के कदम नहीं उठाए जा सकते हैं और विकासशील देशों पर बोझ नहीं डाला जा सकता है।

मसला क्या है?

गोयल की यह बात इस मायने में अहम है कि अमेरिका की अगुवाई में G-20 में यह मुद्दा उठाया गया। साथ ही अलग से अमेरिका अपने सेक्शन 301 के तहत यह जांच कर रहा है कि भारत सहित 60 देशों में स्टील, टेक्सटाइल्स, ऑटोमोबाइल्स, केमिकल्स सहित कुछ सेक्टरों में ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता होने से अमेरिकी हितों को नुकसान हो रहा है या नहीं।

भारत की दलील

गोयल ने कहा, 'G-20 प्रेसिडेंसी ने जिन सेक्टरों को चिन्हित किया है, उनमें भारत के पास स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी नही है।' पीयूष गोयल ने कहा कि कई देशों ने यह चिंता जताई है कि कुछ देशों में अपने हितों को बढ़ावा देने की हरकतों से डंपिंग और कम दाम पर माल दूसरे देशों में उतारने की स्थिति बन सकती है और भारत की भी ऐसी ही चिंता है।

चीन करता है डंपिंग

अमेरिका के टैरिफ दबाव और भारत समेत 60 देशों में 'ओवरकैपेसिटी' की जांच के बीच गोयल ने G-20 बैठक में भारत पर लगे आरोप को खारिज किया। स्टील, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और केमिकल जैसे सेक्टरों में अमेरिका को डंपिंग का डर है। मगर दुनिया जानती है कि सबसे ज्यादा डंपिंग चीन करता है, जिससे भारत भी परेशान है। गोयल का बयान इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील में यह मुद्दा दबाव का आधार न बन पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.