काबुल में भारतीय दूतावास ने फिर से शुरू किया काम, तालिबान पर कब्जे के बाद से था निलंबित

Updated on 21-08-2022 06:55 PM
भारत ने करीब एक साल बाद अफगानिस्तान के साथ निलंबित राजनयिक संबधों को फिर से बहाल कर दिया है। काबुल में भारतीय दूतावास ने सोमवार, 15 अगस्त से अपने काम फिर से शुरू कर दिए हैं। तालिबान की ओर से अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने जाने के बाद पिछले साल अगस्त में भारतीय दूतावास ने काबुल में अपने ऑफिस को निलंबित कर दिया था। वहीं, अधिकारी भी काबुल छोड़ दिए थे।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहार बल्खी ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में कहा कि भारत के राजनियक वाणिज्य दूतावास में काम फिर से शुरू करने के उद्देश्य से 13 अगस्त को काबुल पहुंचे। हम भारतीय राजनयिकों का स्वागत करते हैं। उन्होंने अफगानिस्तान में पुरा सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया।

भारत से जताई यह उम्मीद
यह कहते हुए कि तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार भारत सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने की इच्छुक है, बाल्खी ने कहा कि देश की ओर से शुरू की गई विभिन्न परियोजनाएं अफगानिस्तान में अधूरी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारत अफगानिस्तान के विकास के लिए काम को फिर से शुरू करेगा। 

चीनी सैन्य अड्डा बनाए जाने को किया खारिज
भारत की ओर से शुरू की गई परियोजनाओं की प्रगति पर एक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, इंडिया की ओर से अफगानिस्तान में कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, कुछ आधी पूरी हो चुकी हैं और अन्य आधे से अधिक हैं। वहीं, चीन की ओर से अफगानिस्तान में सैन्य अड्डे के निर्माण की खबरों का खंडन करते हुए बाल्खी ने कहा कि तालिबान मंत्रिमंडल पड़ोसी देशों के साथ राजनयिक और आर्थिक संबंध बनाए रखना है। हम अपनी जमीन को राजनीतिक लक्ष्यों के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे।

विदेश मंत्री ने कल दी थी जानकारी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय राजनयिकों का एक दल अफगानिस्तान गया है और भारत पड़ोसी देश से अपने ऐतिहासिक संबंधों के मद्देनजर लोगों के बीच संबंधों को जारी रखेगा। इस दल में राजदूत शामिल नहीं हैं। जयशंकर ने कहा कि भारतीय राजनयिकों ने पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए वहां स्थित दूतावास को छोड़ दिया था और अब राजनयिकों का एक बैच वापस गया है। विदेश मंत्री के अनुसार वहां नियुक्त अफगान कर्मी यथावत हैं और भारत उन्हें वेतन अदा करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.