भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट 3 घंटे में ही बिक गए

Updated on 19-08-2022 05:44 PM

एशिया कप में 28 अगस्त को होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का टिकट पाने की अनोखी होड़ शुरू हो गई है। दुबई में होने जा रहे इस मैच के टिकट 15 अगस्त को बिकने शुरू हुए थे। सिर्फ 3 घंटे में सारे टिकट बिक गए। डिमांड इतनी थी कि, कई प्रशंसकों को 5 लाख से अधिक की ऑनलाइन वेटिंग लिस्ट में शामिल होना पड़ा।

इस बीच भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट क्लासिफाइड वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए धड़ल्ले से ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। एक टिकट 5,500 दिरहम (करीब 1.20 लाख रु.) में बेचा जा रहा है, जबकि इस टिकट की वास्तविक कीमत 54 हजार रु. है। इसी तरह 5,400 रु. का साधारण टिकट 54 हजार रु. में मिल रहा है।

इस पर एशिया कप के टिकटिंग पार्टनर ‘प्लेटिनम लिस्ट’ ने बताया कि टिकट की ऐसी बिक्री अवैध है। लोगों को ध्यान रखना होगा कि स्टेडियम में एंट्री के दौरान ऐसे टिकटों को अमान्य करार दिया जा सकता है, जो किसी दूसरे माध्यम से खरीदे गए हैं।

आयोजकों ने टिकट बिक्री में बदलाव किया
आयोजकों ने भी अब टिकट बिक्री में बदलाव किया है। अब भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट अन्य मैचों के पैकेज के साथ ही उपलब्ध होंगे। शारजाह निवासी साद अहमद उन खुशकिस्मत लोगों में से हैं, जिन्हें टिकट मिल चुका है।

वे बताते हैं- ‘मैंने सुबह 8 बजे ही एक साथ चार कंप्यूटरों पर वेबसाइट खोलीं। भाग्यशाली रहा कि 20 मिनट में ही टिकट मिल गया।’ दुबई में रहने वाले विशाल सिंह कहते हैं कि ऑनलाइन कतार में 4 घंटे बाद सिर्फ एक प्रीमियम टिकट पाने में सफल हो पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.