सेवा सेतु योजना से आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया हुई आसान

Updated on 27-07-2026 03:11 PM

सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है।

          ग्राम कमलपुर निवासी सुशील सिंह ने अपनी पुत्री अनीता सिंह के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया। पूर्व में इस प्रकार के कार्यों के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की आवश्यकता होती थी। सेवा सेतु योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया सरल एवं त्वरित होने से उनका आवेदन समयबद्ध रूप से निराकृत किया गया तथा आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

           सुशील सिंह ने बताया कि सेवा सेतु योजना के कारण अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली और आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त हो गया। इससे उनकी पुत्री के शैक्षणिक एवं अन्य शासकीय कार्यों में सुविधा होगी।

           उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु योजना ग्रामीण नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की सहज एवं प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.