मुरैना के किशनपुर में पति ने पत्नी और दो मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा, इलाके में तनाव

Updated on 27-06-2026 02:52 PM
मुरैना: चंबल अंचल के मुरैना जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। किशनपुर गांव में रहने वाले बलवीर कुशवाहा नामक व्यक्ति ने शनिवार को अपने ही हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर डाला। बलवीर ने पहले अपनी पत्नी और दो बेहद मासूम बच्चों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी नजदीक के रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे लेट गया। एक ही परिवार के चार लोगों की इस तरह मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बंद कमरे में कुल्हाड़ी से काटा, मौके पर ही थमीं सांसें

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी बलवीर कुशवाहा ने घर में रखे धारदार कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी रविता कुशवाहा पर हमला किया। चीख-पुकार सुनकर जब बच्चे बीच-बचाव करने आए, तो उसने तनिक भी दया नहीं दिखाई और 8 साल के बेटे आरव और महज 5 साल के मासूम देबू को भी बेरहमी से काट डाला। तीनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बलवीर तुरंत शिकारपुर रेलवे ट्रैक की तरफ भागा और सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.