आशा भोसले-लता मंगेशकर की याद में भाई बनाएंगे एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, पोती जनाई का दादी के लिए पहला पोस्ट

Updated on 14-04-2026 02:04 PM
मंगेशकर परिवार की संगीत विरासत को अमर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। आशा भोसले के निधन के बाद उनके भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने घोषणा की है कि वे अपनी दोनों बहनों दिवंगत लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने जा रहे हैं। वहीं दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले ने भारी मन से पहला पोस्ट शेयर किया है।

आशा भोसले के निधन के बाद उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मीडिया से बातचीत में बातें करते हुए बताया कि इस नेक काम के लिए जमीन भी ले ली गई है। उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल को बड़े स्तर पर बनाने की योजना है।

हृदयनाथ मंगेशकर ने कहा- एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल

हृदयनाथ मंगेशकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम कोशिश कर रहे हैं कि यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बने। हमने इसके लिए काफी बड़ी जमीन ले ली है। बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है।' माना जा है कि इस अस्पताल का नाम 'लता-आशा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' या 'लता-आशा मंगेशकर आयुर्विद्या संस्थान' रखा जाएगा।

एक म्यूजियम बनाने की भी योजना भी है

इसके साथ ही हृदयनाथ मंगेशकर एक म्यूजियम बनाने की भी योजना पर भी बातें कीं, जिसमें मंगेशकर परिवार की समृद्ध संगीत विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस म्यूजियम में लोग इंटरैक्टिव तरीके से संगीत सीख भी सकेंगे।

आशा भोसले की पोती जनाई ने किया भावुक पोस्ट

वहीं बता दें कि उनके अंतिम संस्कार की झलकियों में से आशा भोसले की पोती जनाई के कई भावुक करने वाले वीडियोज़ सामने आए हैं, जिसमें वो बिलखती दिख रही हैं। बता दें कि जनाई अपनी दादी आशा के बेहद करीब थीं और अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर पोस्ट में साथ दिखा करती थीं। दादी के बिछड़ने के ग़म में जनाई ने पहला और इमोशनल पोस्ट लिखा है।

मेरी दादी को सभी ने जो प्यार और सम्मान दिया

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दादी मां को दी जा रही आखिरी विदाई और राजकीय सम्मान की झलक शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इस समय इतनी भावुक हूं कि शब्दों में कुछ कह पाना कठिन है। जब समय मिलेगा तब कुछ लिखूंगी, लेकिन अभी बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी दादी को सभी ने जो प्यार और सम्मान दिया है...मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं। वो इस प्यार की पूरी हकदार थीं, मुझे एहसास है कि वह हम सभी के दिलों में वे हमेशा जीवित रहेंगी और वो ये सब ऊपर से देख रही होंगी।'

मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया

बताते चलें कि 92 वर्षीय गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं और नम आंखों से आशा ताई को अंतिम विदाई दी। आमिर खान, विक्की कौशल, तब्बू, विवेक ओबेरॉय, संगीतकार अनु मलिक, गायक अनूप जलोटा, सुदेश भोसले, शान और फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी समेत तमाम सितारों ने आशा भोसले को अंतिम विदाई दी।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शान और सुदेश भोसले ने आशा भोसले के प्रसिद्ध गाने 'अभी न जाओ छोड़कर' को गाकर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। वहीं श्रेया घोषाल ने भी लंदन में अपने ‘अनस्टॉपेबल वर्ल्ड टूर’ के दौरान आशा भोसले के लोकप्रिय गाने 'अभी न जाओ छोड़कर' और 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' गाकर उन्हें याद किया। आशा भोसले के आवास पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
Advt.