इंदौर में जहां भारी बारिश की चेतावनी.. वहां धूप!:मौसम विभाग की भविष्यवाणी के 10 दिन बीते, पानी सिर्फ 3.5 इंच गिरा

Updated on 26-08-2022 07:18 PM

15 अगस्त के आसपास आए फोरकास्ट में इंदौर सहित मालवा-निमाड़ में भारी बारिश का अलर्ट दिया हुआ है। लेकिन, मौसम ने सबको हैरान कर रखा है। भारी बारिश की चेतावनी वाले इंदौर सहित आसपास के इलाकों में धूप खिल आई है। दो-तीन दिन बरसा भी तो सिर्फ रिमझिम..। और तो और महू सहित आसपास जमकर बारिश की आशंका थी, वहां इस बार।

जिला प्रशासन ने 16 अगस्त को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल का हवाला देते हुए कहा था कि इंदौर जिले में अगले 15 दिन में भारी वर्षा एवं बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस पर संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने सुरक्षा संबंधी वर्चुअल समीक्षा बैठक में अतिवृष्टि एवं बाढ़ के हालात बताए थे। इस आधार पर कलेक्टर मनीष सिंह ने एहतियात के तौर पर महू क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट्स, घाट, नदियों में मछुआरों के आने-जाने पर रोक लगाई थी। इस रोक के 10 दिन गुजर गए हैं। न तो महू में तेज बारिश हुई है, न इंदौर में।

जहां के लिए सबसे कड़ा प्रतिबंध, वहां सिर्फ 2 इंच बारिश

चेतावनी मुख्य रूप से महू के लिए थी। दैनिक भास्कर ने महू क्षेत्र की बारिश के आंकड़ों को खंगाला तो चौंकाने वाले डेटा सामने आए हैं। यहां पिछले 10 दिन में सिर्फ 2 इंच पानी गिरा है। 16 अगस्त तक 24 इंच बारिश हुई थी। 10 दिन में यह बढ़कर सिर्फ 26 इंच पर पहुंची है।

इंदौर का पूर्वानुमान तो और भी गजब…

पूर्वानुमान की चेतावनी गलत निकलने में इंदौर शहर से जुड़ा मामला और आगे रहा। मौसम विभाग के इनपुट के आधार पर कलेक्टर ने 23 अगस्त को स्कूलों की छुट्‌टी कर दी। पर हुआ उलट। उस दिन मौसम बिल्कुल साफ होना शुरू हो गया। तेज बारिश ही नहीं हुई।

दस दिन में सिर्फ 3.5 इंच बारिश

अब लगभग दस दिन बीत जाने के बाद भी शहर में सिर्फ 3.5 इंच बारिश हुई है। अधिकांश दिन धूप खिली रही। ऐसे में मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से अफसर भी हैरान हैं। खास बात यह कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पिछले 10 दिनों में ही इस सीजन की सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। जबिक इसके पहले पिछले लगभग दो महीने में जिले में अच्छी बारिश हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.