सिया-केतन के प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो बस आज की रात है जिंदगी' गाने पर झूमा था परिवार

Updated on 01-07-2026 01:40 PM
पुणे, पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर मामले में पुलिस आरोपी और सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को बुधवार को फिर लोहगढ़ किला ले गई। दरअसल, 18 जून को हत्या के दिन पुलिस को CCTV फुटेज मिला था। इसमें एक शख्स हुडी में जाता दिखा।

पुलिस को अंदेशा है कि यह सिया का प्रेमी चेतन है। आज सुबह चेतन को किले पर चलाकर देखा गया। उसकी हुडी पहनने की स्टाइल और बॉडी लैंग्वेंज रिकॉर्ड की गई। अब इसका फुटेज से मिलान किया जाएगा। इससे पहले सिया-केतन को यहां लाकर धक्का देने का सीन रीक्रिएट किया गया था।

उधर, सिया-चेतन की प्री-वेडिंग के एक फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूरा परिवार ‘बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां’ पर डांस करते दिख रहे हैं। इस मामले में आरोपी सिया और चेतन फिलहाल 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं।

आरोपी चेतन का गेट एनालिसिस हुआ

गेट एनालिसिस में किसी व्यक्ति की चाल, बॉडी लैंग्वेज को मैच कराकर देखा जाता है। यह आमतौर पर तब होता है, जब आरोपी या संदिग्ध की वारदात सीन पर पहचान नहीं होती।

सिंगर ने पोस्ट किया, कुछ घंटों में 1.2 करोड़ व्यूज मिले

सिया और केतन का प्री-वेडिंग फंक्शन 7 मई को हुआ था। सिंगर रीतू ने ही इसे ऑर्गनाइज किया था। वीडियो में केतन अपने पिता विशाल अग्रवाल और मंगेतर सिया के माता-पिता प्रवीण और पूजा गोयल गाना गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं।

केतन के पिता विशाल सिंगर के साथ बॉलीवुड गीत 'यम्मा-यम्मा' और 'बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां' गाते नजर आते हैं। इसके बाद केतन, सिया के पिता प्रवीण गोयल के साथ ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाने पर डांस करते दिखते हैं। रिया की पोस्ट को सोशल मीडिया पर कुछ घंटों में 1.2 करोड़ व्यूज मिले।

सिया और केतन की कुंडली मिलाई गई, 27 गुण मिले 

पुकेतन और सिया गोयल की शादी तय होने से पहले कुंडली मिलाई गई थी। ज्योतिषियों ने बताया था कि केतन का देव गण और सिया का मनुष्य गण होने की वजह से दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। दोनों के 36 में से 27 गुण मिले थे।

लोहगढ़ किले पर 50% टूरिस्ट बढ़े, 'सिया पॉइंट' नाम पर विवाद

मर्डर केस के बाद लोहगढ़ किले पर आने वाले टूरिस्ट की संख्या करीब 50% बढ़ गई है। देशभर से लोग घटनास्थल देखने पहुंच रहे हैं। इस बीच किले की एक खाई को 'सिया पॉइंट' कहे जाने पर इतिहासकारों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है।

उनका कहना है कि किसी ऐतिहासिक स्थल को इस तरह नया नाम देना उसकी पहचान और इतिहास से छेड़छाड़ है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे नामों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। जांच के चलते लोनावला ग्रामीण पुलिस ने फिलहाल लोहगढ़ किले को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.