रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: SECR के NI कार्य से आज कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Updated on 23-07-2026 12:18 PM

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी के तहत 23 और 24 जुलाई को नॉन-इंटरलाकिंग (NI) का तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कारण इस रूट पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा और कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने से भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होगा। इसी उद्देश्य से संरक्षा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अस्थायी रूप से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें:

68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू

68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू

68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू

68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर

68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.