सीएम हेल्पलाईन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर हुई तत्काल कार्रवाई

Updated on 29-07-2026 01:05 PM

गरियाबंद। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिलाया गया। श्रम पदाधिकारी जयंती बसंल ने बताया कि विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम कुंडेल निवासी नोमेन्द्र कुमार जोशी ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाईन 1076 के माध्यम से शिकायत दर्ज किया था। जिसमें स्वयं के साथ अन्य 102 मजदूरों द्वारा मजदूरी भुगतान प्राप्त नहीं होने के संबंध शिकायत की गई थी।

शिकायत प्राप्त होने पर श्रम विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं नियोक्ता से संपर्क कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की। विभागीय प्रयासों के परिणामस्वरूप सभी मजदूरों का लंबित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया गया। कार्रवाई के तहत कुल 103 मजदूरों की बकाया वेतन राशि 9 लाख 20 हजार 99 रुपये उनके बैंक खातों में जमा कराई गई। समयसीमा के भीतर भुगतान मिलने से मजदूरों को राहत मिली। वेतन भुगतान के सफल निराकरण पर शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल तथा श्रम कल्याण निरीक्षक मनीष कुमार बंजारे, डाटा एंट्री ऑपरेटर लुकेश्वर सेन एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.