मानव भव केवल भोग-विलास के लिए नहीं, जीवन को सार्थक बनाओ : मुनि संवेगरत्न सागर
Updated on
07-09-2026 05:54 PM
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने श्रावक-श्राविकाओं को मानव भव की दुर्लभता समझाई। मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य जन्म केवल सुख और भोग-विलास के लिए नहीं, बल्कि आत्मकल्याण और मोक्ष की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर है। मानव भव मिला है तो सबसे पहले मानव बनें, फिर उत्तम,श्रेष्ठ और महान मानव बनने का प्रयास करें।
मोक्ष लक्ष्य है तो सुख के राग को छोड़ना होगा मुनिश्री ने कहा कि संसार के परिभ्रमण को समाप्त कर मोक्ष प्राप्त करना जीवन का अंतिम लक्ष्य है। इसके लिए सुख के प्रति राग और आसक्ति को छोड़ना होगा। परमात्मा के वचनों का आलंबन मिलने पर जीव मोक्ष की ओर आगे बढ़ता है। गुरु भगवंत प्रतिबोध दे सकते हैं, लेकिन जिनवाणी का श्रवण केवल कानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
मुनिश्री ने कहा कि मानव भव अत्यंत दुर्लभ है। इसके साथ उत्तम धर्म और कुल की प्राप्ति भी हुई है। ऐसे में धर्म से विमुख होना मोक्ष के लक्ष्य को दूर करना है। हर व्यक्ति को स्वयं से यह सवाल करना चाहिए कि मानव भव प्राप्त करने के बाद क्या वह वास्तव में मानव बन पाया है?
उत्तम मानव की पहचान है सत्संग और बड़ों का सम्मान मुनिश्री ने कहा कि उत्तम मानव का पहला कर्तव्य सत्संग है। बड़ों की आज्ञा और उनका सम्मान करना उसका धर्म है। लोक-विरुद्ध आचरणों का त्याग करना चाहिए। उत्तम मानव कभी विश्वासघात नहीं करता। विश्वासघात महाभयंकर होता है और विश्वासघाती व्यक्ति अक्सर स्वयं को बुद्धिमान समझने की भूल करता है।
मुनिश्री ने कहा कि महान इंसान करुणावान होता है, दोषों से दूर रहता है और स्वधर्म का पालन करता है। पुरुष का स्वधर्म है सदाचार, स्त्री का सम्मान, बालकों को शिक्षित करना और राष्ट्र के प्रति भक्ति। महिलाओं का स्वधर्म है जीव की रक्षा, बाल संस्करण,पति की सेवा, कुटुंब को संभालना। ये मानव जीवन की सार्थकता है।
देव-गुरु-धर्म को समय नहीं दिया तो संसार में ही देना पड़ेगा मुनिश्री ने कहा कि हमें यह विचार करना चाहिए कि कितने भवों के बाद मानव जन्म मिला है। यह दुर्लभ अवसर केवल काम और भोग में गंवाने के लिए नहीं मिला। यदि इस भव में आत्मा का कल्याण नहीं हुआ तो भव-भव के फेर चलते रहेंगे।
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…