हिंदुस्तान जिंक के शेयरों ने 24 साल में 1400 गुना दिया है रिटर्न
Updated on
07-05-2026 11:48 AM
नई दिल्ली: कभी सरकारी कंपनी रही हिंदुस्तान जिंक ने पिछले 24 साल में अपने निवेशकों को मालामाल किया है। यह चांदी का उत्पादन करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। सरकार ने 2002 में इस कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी जिसे अनिल अग्रवाल की कंपनी स्टरलाइट इंटस्ट्रीज ने खरीदा था। बाद में अनिल अग्रवाल की कंपनी ने इसे पूरी तरह खरीद लिया था। 2002 से इस कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 1400 गुना रिटर्न दिया है। अगर आपने 24 साल पहले कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 14 करोड़ रुपये होती।
कंपनी की चेयरमैन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने शेयरहोल्डर्स को भेजी एक चिट्ठी में कहा कि हिंदुस्तान जिंक ने सालाना करीब 33% के ग्रोथ रेट के साथ अपने निवेशकों को 1400 गुना से अधिक रिटर्न दिया है। सरकार ने 2002 में कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी 445 करोड़ रुपये में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को बेची थी। इसके बाद नवंबर, 2003 में 19 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी 324 करोड़ रुपये में बेची गई। हेब्बार ने कहा कि वैल्यू क्रिएशन का यह लेवल अनुशासित ऑपरेटिंग मॉडल का प्रतीक है जिसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
हिंदुस्तान जिंक का कमाल
हिंदुस्तान जिंक ने पिछले 24 साल में अपने निवेशकों को मालामाल किया है
इस दौरान कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 1400 गुना रिटर्न दिया है
1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उसकी वैल्यू 14 करोड़ रुपये होती
यह चांदी का उत्पादन करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है
सरकार ने साल 2002 में इस कंपनी में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…