पहली बार सरगुजा में भारी बारिश का अलर्ट:आज तेज हवाओं के साथ भारी बरसात की संभावना

Updated on 20-08-2022 07:19 PM

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर फिर मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार से तेज बरसात शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बरसात की संभावना का आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बिलासपुर और रायपुर दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

पहली बार सरगुजा में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 20 अगस्त को प्रदेश के बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और महासमुंद जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी से सीमांत भारी बरसात होने की संभावना है।काेरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग ने एक और चेतावनी में कहा है, रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, बस्तर, कांकेर और कोण्डागांव जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि, शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान है। उसके लिए प्रशासन को चेतावनी जारी की गई है। इस साल मानसून में यह पहली बार है जब सरगुजा संभाग के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी हुई है। जुलाई और अगस्त मध्य तक कम वर्षा होने की वजह से सरगुजा संभाग में सूखे के हालात बन रहे थे। वहां खेती काफी प्रभावित हुई है। पिछले एक सप्ताह से बरसात होने लगी है।

इस मौसमी तंत्र से बन रहा है भारी वर्षा का योग

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, एक गहरा अवदाब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके बालासोर के पास तट से टकराने की संभावना है। इसके बाद यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है, साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में और पूर्वी छोर गोरखपुर, गया, बंकोरा, दिया, गहरा अवदाब के केन्द्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश तेज होगी।

11 दिन बाद खुला छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना मार्ग:गोदावरी-शबरी का जलस्तर हुआ कम, इधर दंतेवाड़ा में डुमाम नदी उफान पर, 12 से ज्यादा मकान ढहे

इन 6 जिलों में अब भी कम बारिश

प्रदेश के 28 जिलों में में से 22 जिलों में वर्षा सामान्य अथवा उससे अधिक है। चार जिले रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और कोरबा में सामान्य बरसात हुई है। जबकि बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव, कबीरधाम सहित 18 जिलों में सामान्य से अधिक बरसात है। वहीं एक जिले बीजापुर में बहुत अधिक बरसात हुई है। लेकिन सरगुजा संभाग के पांच जिलों कोरिया, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर के साथ दुर्ग संभाग के बेमेतरा में कम बारिश की स्थिति बनी हुई है। सरगुजा में तो अब तक 45% बरसात ही हो पाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…
 06 March 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के…
Advt.